{"_id":"5bdc1647bdec2269c33c566a","slug":"trp-list-salman-khan-show-bigg-boss-out-of-top-20-kbc-10-stand-at-10-position","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एकता कपूर के इस नए शो के साथ 'बिग बॉस' की TRP में हुई भारी गिरावट, टॉप 20 से भी हुआ बाहर","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
एकता कपूर के इस नए शो के साथ 'बिग बॉस' की TRP में हुई भारी गिरावट, टॉप 20 से भी हुआ बाहर
Fri, 02 Nov 2018 03:06 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 02 Nov 2018 03:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Bigg Boss and naaagin 3
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी की दुनिया में हर हफ्ते तहलका मचाने वाली बार्क रिपोर्ट आ गई है। इस बार भी इस लिस्ट में सीरियल की रैंक में जबरदस्त उलटफेर हुआ है। एक ओर जहां सलमान खान के शो 'बिग बॉस' की टीआरपी में लगातार गिरावट आई है तो वहीं एकता कपूर के सीरियल 'कसौटी जिंदगी के' को भी भारी नुकसान हुआ है। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस बार कौन सा सीरियल किस नंबर पर है।
2 of 5
Naagin 3
- फोटो : twitter
हर बार की तरह इस बार भी 'नागिन 3' पहले नंबर पर काबिज है। यह सीरियल जब से शुरू हुआ है तब से पहले पायदान पर है और अब भी इसका जलवा टीआरपी लिस्ट में सबसे ऊपर है। दूसरे नंबर पर 'कुंडली भाग्य' और तीसरे नंबर पर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल जगह बनाने में कामयाब हो गया है।
3 of 5
kbc
- फोटो : twitter
इस लिस्ट में चौथे नंबर पर 'इश्क सुभान अल्लाह' और 5वें नंबर पर 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' है। वहीं छठे नंबर पर 'कुमकुम भाग्य' और सातवें नंबर पर 'शक्ति: अस्तित्व के एहसास की' है। जबकि आठवें नंबर पर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो है। इसके साथ ही नौवें नंबर पर 'इंडियन आइडल' और 10वें नंबर पर 'कौन बनेगा करोड़पति' शो है। इस पूरी लिस्ट में एकता कपूर के सीरियल और 'बिग बॉस' को तगड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
salman khan
- फोटो : File Photo
पिछले हफ्ते 'बिग बॉस' 15वें स्थान पर था लेकिन इस हफ्ते टीआरपी में भारी गिरावट की वजह से यह रियलिटी शो टॉप 20 से भी बाहर हो गया है। बिग बॉस के मेकर्स शो में इस दौरान कई ट्विस्ट लेकर आए। ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि टीआरपी में थोड़ी बढ़ोतरी होगी लेकिन शो अच्छी टीआरपी हासिल करने में नाकामयाब रहा। ऐसा ही हाल एकता कपूर के सीरियल 'कसौटी जिंदगी के' साथ हुआ।
विज्ञापन
5 of 5
hina khan
'कसौटी जिंदगी के' सीरियल में हिना खान की बतौर कोमोलिका एंट्री हुई है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि शो की टीआरपी में उछाल हो सकता है। हिना खान इस शो में बंजारन के कपड़ों में नजर आ रही हैं। जिसमें उनके नखरे और अदाएं काफी कातिलाना है। फिलहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि हिना खान की एंट्री का टीआरपी पर क्या असर पड़ता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।