{"_id":"5bdbfe87bdec220a7e0f80af","slug":"kbc-10-rohini-joglekar-wins-6-lakh-40-thousand-rupees-only","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"केबीसी 10: शो के दौरान बिग ने किया बड़ा खुलासा, बोले - 'थपकी से पीट-पीटकर खुद धोता था कपड़े'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
केबीसी 10: शो के दौरान बिग ने किया बड़ा खुलासा, बोले - 'थपकी से पीट-पीटकर खुद धोता था कपड़े'
Fri, 02 Nov 2018 01:19 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 02 Nov 2018 01:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
KBC 10
- फोटो : kbc video
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'कौन बनेगा करोड़पति' में हर बार कोई न कोई कंटेस्टेंट ऐसी कहानी लेकर आता है कि बात दिल को छू जाती है। ऐसा ही कुछ गुरुवार को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में हुआ। इस शो में किसान अनंत कुमार आए थे जिन्होंने शो के दौरान अपनी कहानी सुनाकर बिग बी को भी इमोशनल कर दिया था। अनंत कुमार के बाद हॉट सीट पर 44 साल की रोहिणी बैठीं। इस दौरान अमिताभ बच्चन ने अपने जीवन से जुड़ी ऐसी बात बताई जिसे आप अब तक नहीं जानते होंगे।
2 of 5
Rohini Joglekar
- फोटो : kbc video
'केबीसी 10' में रोहिणी ने अनंत कुमार के बाद हॉट सीट पर बैठीं और अच्छा खेल खेला। शो के दौरान वॉशिंग मशीन का जिक्र हुआ। तभी बिग बी ने इससे जुड़ा एक किस्सा लोगों के साथ शेयर किया। अमिताभ बच्चन ने कहा - 'एक जमाने में कपड़े खुद धोया करते थे। उस वक्त वॉशिंग मशीन नहीं हुआ करती थी।'
3 of 5
Amitabh Bachchan
- फोटो : kbc video
बिग बी ने कहा - 'उस वक्त थपकी से कपड़े पीट-पीटकर धोते थे।' 'कौन बनेगा करोड़पति' के शो में हिस्सा लेने आई रोहिणी स्टेट और नेशनल लेवल पर टेनिस खेल चुकी हैं। शो के दौरान रोहिणी ने बताया कि शादी और बच्चों के लिए उन्होंने करीबी 17 साल काम से दूरी बना ली थी। रोहिणी जोगलेकर ने शो के दौरान 6 लाख 40 हजार धनराशि जीती। शो की अवधि खत्म होने की वजह से वह आगे का खेल शुक्रवार को खेलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Rohini Joglekar
- फोटो : kbc video
शो के दौरान रोहिणी अपनी सारी लाइफलाइन का इस्तेमाल कर चुकी हैं। शो में जब बिग बी ने पूछा कि वह इस राशि का क्या करेंगी? तब रोहिणी ने कहा - 'वह अपने माता-पिता को एक मकान दिलाना चाहती हैं। वह पुराने रीति-रिवाज की वजह से बेटी के ससुराल में रहना पसंद नहीं करेंगी। इसलिए मैं उन्हें यह मकान तोहफे के तौर पर देना चाहती हूं।'
विज्ञापन
5 of 5
Anant Kumar
- फोटो : kbc video
आपको बता दें, रोहिणी से पहले हॉट सीट पर बैठे अनंत कुमार ने शो में 12 लाख 50 हजार रुपए जीते। शो के दौरान उन्होंने बताया - 'उनकी वार्षिक आय करीब 60,000 रुपए हैं। वह भी तब जब बरसात अच्छी हो। शो के दौरान अनंत कुमार ने बताया कि मैं जिस गांव में खेती करता हूं वहां पर सिर्फ 6 घंटे बिजली आती है। अगर बिजली ज्यादा आएगी तो खेतों में ज्यादा पानी दे सकेगें। बारिश होती है तो अच्छा है वरना वह भी नहीं मिलता। हालत ऐसी है कि बच्चों को पढ़ाना भी मुश्किल हो जाता है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।