{"_id":"5bdb26cfbdec220a7e0f803b","slug":"anup-jalota-says-i-lost-4-kg-in-bigg-boss-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनूप जलोटा बोले- बिग बॉस में कम हो गया 4 किलो वजन, 4 किलो और कम हो जाता तो शो को होस्ट करता","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
अनूप जलोटा बोले- बिग बॉस में कम हो गया 4 किलो वजन, 4 किलो और कम हो जाता तो शो को होस्ट करता
Thu, 01 Nov 2018 09:53 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 01 Nov 2018 09:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
anup jalota
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 12 में खुद से 37 साल छोटी गर्लफ्रेंड जसलीन के साथ पहुंचे भजन सम्राट अनूप जलोटा की घर से पिछले वीकेंड का वार में छुट्टी हो गई। घर से बाहर निकलने के बाद उन्होंने जसलीन के साथ रिश्ते पर भी बहुत सफाई पेश की। ऐसे में बिग बॉस के घर के अनुभव भी साझा करते हुए उन्होंने बताया कि उनका 4 किलो वजन कम हो गया।
2 of 5
anup jalota
उन्होंने आगे कहा 'बिग बॉस के घर में मेरा 4 किलो वजन कम हो गया अगर 4 किलो वजन और कम हो जाता तो मैं शो को होस्ट कर सकता था, बिग बॉस के घर में मैंने सीखा कि कैसे एक साधारण आदमी की तरह रहा जाता है, कैसे फर्श साफ किया जाता है।' अनूप ने कहा कि शो में इंसान हर चीज के लिए खुद पर ही निर्भर रहता है।
3 of 5
anup jalota
वहीं अब शो से निकल जाने के बाद भी वह काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण अनूप जलोटा द्वारा बिग बॉस के घर से निकलने के बाद जसलीन मथारू के साथ अपने रिश्ते के बारे में धमाकेदार खुलासे करना है। शो से बेघर होने के बाद अनूप जलोटा ने जसलीन और अपने रिश्ते को लेकर कई बड़े खुलासे किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
anup jalota and jasleen
हाल ही में एक मीडिया इंटव्यू में उन्होंने कहा था 'जसलीन ने बिग बॉस 12 में हिस्सा लेने के लिए मुझे अपना प्रेमी बनाया और मेरी लोकप्रियता का इस्तेमाल किया। बात तो आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा 'जब बिग बॉस सीजन 12 का आगाज हुआ तो जसलीन का बहुत मन था कि वह इस सीजन का हिस्सा बने, लेकिन जब उसको पता चला कि इस बार विचित्र जोड़ियां आनी हैं तो वह मुझे अपना जोड़ीदार बनाकर शो के अंदर लेकर जाने की जिद्द करने लगी।
विज्ञापन
5 of 5
anup jalota and jasleen
लेकिन मैंने शो में जाने से मना कर दिया था। इसके बाद जसलीन के पिता ने मुझसे कहा है कि आप दोनों शिष्य-गुरु को जोड़ी बनकर शो में चले जाएं। इसके बाद मैंने बिग बॉस में जाने का फैसला किया। मेरे उससे ऐसा कोई भी रिश्ता नहीं है जैसा कि जसलीन ने बिग बॉस के घर में कहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।