सब्सक्राइब करें

एक बार फिर बिग बॉस के घर पहुंचीं सपना चौधरी, डांस देख सोच में पड़ गया ये हरियाणवी कंटेस्टेंट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 01 Nov 2018 08:04 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 12 sapna chaudhary danced on teri aankhya ko yo kajal
Sapna Chaudhary

बिग बॉस 12 में मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी पहुंचीं। जहां उन्होंने घरवालों के सामने जमकर डांस किया। बिग बॉस ने घरवालों के लिए दिवाली से पहले कई गेस्ट अंदर भेजे हैं जिनमें सपना चौधरी का भी नाम शामिल है। बता दें कि सपना चौधरी का डांस देख इस कंटेस्टेंट की आंखे खुली की खुली रह गई....तो आइए जानते हैं आखिर क्या हुआ..

Trending Videos
bigg boss 12 sapna chaudhary danced on teri aankhya ko yo kajal
sapna chaudhary - फोटो : bigg boss

शो के 45 वें दिन सपना चौधरी को घर में आते देख सभी घरवाले खुशी से झूम उठे और जश्न मनाने लगे। ऐसे में सपना चौधरी ने एक बार फिर मशहूर हरियाणवी सॉन्ग तेरी आंख्या का यो काजल और जादू की झप्पी पर जबरदस्त डांस किया जिसका घर के एक-एक सदस्य ने दिल खोलकर लुफ्त उठाया। लेकिन घर में मौजूद हरियाणी कंटेस्टेंट रोमिल चौधरी, सपना का डांस देखकर स्टेचू बने रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 12 sapna chaudhary danced on teri aankhya ko yo kajal
romil chaudhary - फोटो : bigg boss

घरवालों ने रोमिल को सपना से जोड़कर बहुत छेड़ा। इस कड़ी में करणवीर ने रोमिल के साथ खूब मजाक किया। बता दें कि सीजन 11 में सपना चौधरी बिग बॉस की कंटेस्टेंट बनकर आई थीं और तब उन्होंने इसी गाने पर हिना खान के साथ जमकर डांस किया था जो काफी वायरल हुआ था।  

bigg boss 12 sapna chaudhary danced on teri aankhya ko yo kajal
bigg boss - फोटो : bigg boss

बता दें कि शो में बोल्ड एक्ट्रेस सना खान भी पहुंची। इस दौरान वह घर में बहुत ही एक्सपेंसिव कपड़े बेचती नजर आईं। दरअसल, कैप्टेंसी के लिए होने वाला यह टास्क घरवालों को महंगे कपड़े खरीदने पर मजबूर कर रहा है। गौरतलब है कि सना खान फिल्म वजह तुम हो में बहुत ही हॉट अंदाज में नजर आई थीं। 

विज्ञापन
bigg boss 12 sapna chaudhary danced on teri aankhya ko yo kajal
bigg boss - फोटो : bigg boss

बता दें कि घर में मशहूर शेफ जोरावल कालरा भी बिग बॉस मे ंनजर आते हैं जो इस दिवाली घरवालों के लिए बहुत ही स्पेशल खाना बनाएंगे। बिग बॉस ने शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए दिवाली से एक हफ्ते पहले ही नये-नये हथकंडे अपनाना शूरू कर दिए हैं। इससे पहले शो में सीजन 11 की विजेता शिल्पा शिंदे और टॉप 3 में शामिल हुए मास्टरमाइंड विकास गुप्ता घर में रुके थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed