{"_id":"5bda8baebdec224291205182","slug":"kbc-10-amitabh-bachchan-shocked-after-listening-farmer-anant-kumar-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"केबीसी 10: सूखे की वजह से किसान को गिरवी रखना पड़ा था मंगलसूत्र, पूरी कहानी सुनकर बिग बी हुए हैरान","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
केबीसी 10: सूखे की वजह से किसान को गिरवी रखना पड़ा था मंगलसूत्र, पूरी कहानी सुनकर बिग बी हुए हैरान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 01 Nov 2018 11:03 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Anant Kumar
- फोटो : kbc video
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'कौन बनेगा करोड़पति' शो में अक्सर ऐसे कंटेस्टेंट आते हैं जिनकी कहानी सुनकर आंखे भर जाती है। ऐसा ही कुछ बुधवार को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में हुआ। इस एपिसोड में महाराष्ट्र के हिंगोली में रहने वाले अनंत कुमार अमिताभ बच्चन के सेट पर आए। अनंत कुमार ने शो के दौरान अमिताभ बच्चन को अपने जीवन के उस कड़वे सच के बारे में बताया जिसे सुनकर न केवल बिग भी बल्कि शो में मौजूद सभी लोगों की आंखे भर आईं।
2 of 5
Anant Kumar
- फोटो : kbc video
सूखे की वजह से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई परिवार इस सूखे की वजह से एक वक्त के खाने को भी तरसते हैं तो किसी के पास आत्महत्या के अलावा कोई और रास्ता नहीं होता। एक ऐसे ही किसान की कहानी जब 'कौन बनेगा करोड़पति' के मंच तक पहुंची तो बॉलीवुड के महानायक को भी झंझोर कर रख दिया। यहां तक कि उन्होंने भी दर्शकों से किसानों की मदद करने का आग्रह किया।
3 of 5
Anant Kumar
- फोटो : kbc video
'कौन बनेगा करोड़पति' शो के दौरान किसान अनंत कुमार हॉट सीट पर बैठे। शो के दौरान उन्होंने बताया - 'उनकी वार्षिक आय करीब 60,000 रुपए हैं। वह भी तब जब बरसात अच्छी हो। शो के दौरान अनंत कुमार ने बताया कि मैं जिस गांव में खेती करता हूं वहां पर सिर्फ 6 घंटे बिजली आती है। अगर बिजली ज्यादा आएगी तो खेतों में ज्यादा पानी दे सकेगें। बारिश होती है तो अच्छा है वरना वह भी नहीं मिलता। हालत ऐसी है कि बच्चों को पढ़ाना भी मुश्किल हो जाता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Amitabh Bachchan
- फोटो : kbc video
शो के दौरान अमिताभ बच्चन ने पूछा कि जब आपके पास दुर्भाग्यवश पैसा न हो तो कैसे खेत में बीज बोते हैं? तभी अनंत कुमार ने कहा - 'पत्नी का मंगलसूत्र के अलावा बाकी गहने गिरवी रखते हैं और फिर काम करते हैं। इसके साथ ही अमिताभ बच्चन अनंत कुमार से पूछते हैं कि आपको गांव में 3 साल से बारिश नहीं हुई है। बिजली भी नहीं है तो आप काम कैसे करते हैं? बिग बी के यह सवाल पूछते ही अनंत की आंखे भर जाती है। वह कहते हैं - ऐसे ही गुजारा चल रहा है हमारा।'
विज्ञापन
5 of 5
Anant Kumar
- फोटो : kbc video
आपको बता दें, शो के दौरान अनंत कुमार ने तीन लाइफलाइन का इस्तेमाल करके 3 लाख 20 हजार रुपए अब तक जीते हैं। शो की अवधि खत्म होने के कारण वह गुरुवार को आगे का खेल खेलेंगे। शो के दौरान अमिताभ बच्चन अनंत कुमार की हिम्मत बढ़ाते हुए दिखे साथ ही उनकी पत्नी से कहा कि अब आपका सारा कर्ज उतर जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।