बिग बॉस 12 के घर 45 वें दिन घर मे रुके हुए मेहमान विकास गुप्ता और शिल्पा शिंदे एक बार फिर दर्शकों को नजर आए। लेकिन इस दिन विकास गुप्ता को श्रीसंथ ने बहुत खरी-खोटी सुनाई। दरअसल, विकास ने टास्क के दौरान श्रीसंथ के रवैये के देखते हुए उन्हें बदतमीज बताया जिसपर श्रीसंथ आगबबूला हो गए...इसके बाद श्रीसंथ ने विकास पर बड़ा हमला बोल दिया..
बिग बॉस: घरवालों में फूट डालकर चले गए विकास-शिल्पा, अब एक-दूजे से लड़ रहे हैं सब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीबी गांव की रंगोली प्रतियोगिता के दौरान श्रीसंथ ने विकास को जमकर घेरा और उनपर मारने को भी चढ़े। इसके बाद शिवाशीष ने शिल्पा परिवार के कंटेस्टेंट की रंगोली पर पानी फेर दिया जिसपर एक बार फिर श्रीसंथ का पारा हाई हो गया। ऐसे में दीपिका एक बार फिर घर में रोती हुईं दिखाई दीं।
#BB12 #PromoAlert
— The Khabri (@TheKhbri) October 31, 2018
BB Gaon ki Rangoli task mein shuru hua jhagda kya le aayega @sreesanth36, @KVBohra aur @ms_dipika ki tagdi dosti mein daraar #BiggBoss12 pic.twitter.com/s2o3r3RaKD
बता दें कि टास्क गांव की रंगोली प्रतियोगिता में विकास गुप्ता की टीम ने एक प्वाइंट हासिल कर बाजी मार ली। टास्क में हार-जीत का ऐलान होने के बाद विकास और शिल्पा को बिग बॉस ने घर छोड़ने का आदेश दिया। ऐसे में शिल्पा और विकास ने घर का अनुभव शेयर उसे अच्छा बताया। लेकिन वे दोनों घरवालों में फूट डालकर चले गए।
Sneak peek 4/4 pic.twitter.com/9yRHmmUaea
— Bigg Boss Fever (@BiggBossFever) October 31, 2018
लेकिन चल रहे एपिसोड में बिग बॉस ने घर में नौ कंटेस्टेंट पर एविक्शन की तलवार लटका दी है। रोमिल, दीपक, सुरभि और सोमी को छोड़कर पूरा घर इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुआ है। नॉमिनेशन में इन चार के अलावा उर्वशी, मेघा, करणवीर, श्रीसंथ, रोहित, सृष्टि, दीपिका, जसलीन और शिवाशीष का नाम शामिल है।
बता दें कि वोटिंग में सबसे टॉप पर दीपिका हैं और उनके बाद श्रीसंथ, करणवीर, सृष्टि, शिवाशीष और मेघा का नाम शामिल हैं लेकिन वोट पाने में वाइल्ड कार्ड से एंट्री करने वाले कंटेस्टेंट रोहित, उर्वशी और आखिर में जसलीन का नाम सबसे नीचे है। इस हिसाब से देखा जाए तो इस हफ्ते जसलीन का खेल खत्म हो सकता है।