बार्क रिपोर्ट ने इस हफ्ते की टीआरपी रेटिंग जारी कर दी है। इस हफ्ते कई शोज की रेटिंग में उतार चढ़ाव देखने को मिला। 'बिग बॉस 13' को फिनाले वीक का फायदा मिला जबकि 'द कपिल शर्मा शो' टॉप 10 लिस्ट से बाहर हो गया है।
TRP में कपिल के शो का बुरा हाल, फिनाले वीक में Bigg Boss को फायदा, देखें टॉप 10 लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले नंबर पर पिछले हफ्ते की तरह ही 'कुंडली भाग्य' कायम है। शो लंबे समय से शीर्ष स्थान पर बरकरार है। दूसरे नंबर पर भी कोई बदलाव नहीं हुआ है और 'नागिन 4' ने कब्जा जमा रखा है। तीसरे नंबर पर इस हफ्ते बदलाव देखने को मिला। सीरियल 'कुमकुम भाग्य' ने छठे नंबर से छलांग लगाई है और तीसरा नंबर हासिल करने में कामयाब रहा।
कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को इस हफ्ते नुकसान उठाना पड़ा। ये शो पिछले हफ्ते चौथे नंबर पर था जबकि इस हफ्ते इसे पांचवां स्थान मिला। सीरियल 'छोटी सरदारनी' बीते हफ्ते के तीसरे नंबर से सीधे छठे नंबर पर आ गया। वहीं 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को एक पायदान का फायदा मिला और आठवें नंबर से सातवें नंबर पर आ गया।
सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 11' को एक पायदान की ऊंचाई मिली और आठवां नंबर मिला। शो में इन दिनों नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की शादी का फॉर्मेट चल रहा है। इसका फायदा भी शो की टीआरपी को मिला। नौवें नंबर पर 'शक्ति: अस्तित्व के अहसास की' रहा। बीते हफ्ते ये 10वें पायदान पर था। जबकि 'ये जादू है जिन्न का' टॉप 10 में एंट्री हुई है और इसे आखिरी पायदान मिला।
टॉप 10 शोज की ये पूरी लिस्ट-
1. कुंडली भाग्य
2. नागिन 4
3. कुमकुम भाग्य
4. बिग बॉस 13
5. तारक मेहता का उल्टा चश्मा
6. छोटी सरदारनी
7. ये रिश्ता क्या कहलाता है
8. इंडियन आइडल 11
9. शक्ति: अस्तित्व के अहसास की
10. ये जादू है जिन्न का
12 साल में 'बिग बॉस' को मिले 12 विजेता, जानें किन पांच विनर्स को मिले एक-एक करोड़ रुपये