छोटे पर्दे के कई शो की टीआरपी में हर हफ्ते काफी बदलाव देखने को मिलता है। बहुत बार एक ही शो दर्शकों के दिलों को काफी जीतता है, जिसके चलते वह लगातार टीआरपी की लिस्ट में शामिल रहता है, लेकिन कुछ शो ऐसे भी हैं जो ज्यादा दिन तक टीआरपी की लिस्ट में टिके नहीं रह पाते हैं। इस हफ्ते की टीआरपी में सीरियल 'अनुपमा' अब भी नंबर एक पर काबिज है।
टीआरपी की दौड़ में अनुपमा ने फिर मारी बाजी, टॉप 5 में इस टीवी शो की हुई वापसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुपमा
बार्क (ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल) की रिपोर्ट के अनुसार, सीरियल 'अनुपमा' फिर से टॉप पर है। इस चर्चित शो की टीआरपी पर किसी नए या पुराने शो के आने से कोई असर नहीं पड़ा। रूपाली गांगुली, जो इस धारावाहिकमें मुख्य रोल निभा रही हैं, की काफी तारीफ हो रही है।
इमली
दूसरे नंबर पर हाल ही शुरू हुआ टीवी शो 'इमली ' है। इसकी कहानी भी दर्शकों को दिलों में घर कर गई है और यह भी अपनी जगह पर कायम है।
कुंडली भाग्य
इसके अलावा धारावाहिक 'कुंडली भाग्य' को टीआरपी लिस्ट में तीसरा स्थान मिला है। यह शो एक बार टॉप पर भी रहा था। कुंडली भाग्य में श्रद्धा आर्या और धीरज धूपर मुख्य भूमिका में हैं।
जबकि नील भट्ट का नाटक 'गुम हैं किसी के प्यार में'को चौथा स्थान मिला है। इस समय दोनों ही सीरियल ने अपने हाई वॉल्टेड ड्रामा और मजबूत कहानी के चलते दर्शकों को बांधे हुए है। इस सीरियल में मराठी संस्कृति को दर्शाया गया है।