सब्सक्राइब करें

Tunisha Sharma: सुसाइड जैसा कदम उठा सकते हैं शीजान, वकील ने किया चौंकाने वाला खुलासा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 01 Jan 2023 02:19 PM IST
विज्ञापन
Tunisha Sharma death case lawyer says sheezan khan mental condition is not good he can attempt suicide
तुनिशा शर्मा-शीजान खान - फोटो : सोशल मीडिया

तुनिशा शर्मा की मौत के बाद हर रोज कुछ न कुछ नए खुलासे हो रहे हैं। कभी शीजान घर का खाना मांग रहा है तो कभी उसे निर्दोष बताया जा रहा है। वहीं कल शीजान खान को अदालत में पेशी के लिए ले जाया गया था। जिसके बाद उसकी कस्टडी 14 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है। बीती रात शीजान के वकील ने कहा था उनकी सीक्रेट गर्लफ्रेंड हैं या फिर बॉयफ्रेंड वह इस बारे में आज खुलासा करने वाले हैं। बता दें इस बारे में आज शीजान के वकील ने कहा है कि तुनिशा के मामा पवन शर्मा पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं।


 
Trending Videos
Tunisha Sharma death case lawyer says sheezan khan mental condition is not good he can attempt suicide
शीजान खान, तुनिशा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

एक बातचीत के दौरान शीजान के वकील का कहना है कि उनकी कन्डीशन को कोर्ट ने मान लिया है। सिर्फ इतना ही नहीं शीजान के वकील ने तुनिशा के मामा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा पुलिस के पास कोई पुख्ता सबूत नहीं हैं, उन्होंने प्रेशर में आकर शीजान मोहम्मद को अरेस्ट किया है। इसके अलावा उन्होंने एफआईआर में भी कई खामियां गिनाईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tunisha Sharma death case lawyer says sheezan khan mental condition is not good he can attempt suicide
तुनिशा शर्मा, शीजान खान - फोटो : Social media

शीजान के वकील का कहना है कि शीजान को मीडिया ट्रायल के प्रेशर में आकर गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा वकील ने तुनिशा के मामा पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पवन शर्मा तुनिशा के असली मामा नहीं हैं। उनका तुनिशा के परिवार से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने पूरी इन्वेस्टीगेशन को मिसलीड किया है।

Tunisha Sharma death case lawyer says sheezan khan mental condition is not good he can attempt suicide
तुनीशा शर्मा और शीजान खान - फोटो : सोशल मीडिया

शीजान के वकील ने कहा- शीजान की दिमागी हालत क्या है, ये आप-हम नहीं समझ पाएंगे। तीन दिन पहले ही उस जेल में एक ने सुसाइड किया है, इसी वजह से हमने काउंसलिंग की डिमांड की है। उन्होंने कहा कि शीजान को अकेले में न छोड़ा जाए। उन्होंने ये भी कहा है कि शीजान इस स्थिति में है कि वह सुसाइड जैसा कदम भी उठा सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed