फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BIGG BOSS 13: 'कमरिया हिलाते' हुए रश्मि देसाई ने ली सलमान के शो में एंट्री, की ढेर सारी मस्ती

Sun, 29 Sep 2019 09:59 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sun, 29 Sep 2019 09:59 PM IST
विज्ञापन
TV Actress Rashami Desai In Salman Khan Show Bigg boss 13
Rashami Desai - फोटो : twitter

टीवी की फेमस अभिनेत्री रश्मि देसाई का नाम भी बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट्स लिस्ट में जुड़ गया है। उन्होंने फिल्म स्त्री के गाने 'कमरिया हिला दे' पर शानदार डांस करते हुए बिग बॉस में एंट्री ली है। ऐसे खबरें भी हैं कि शो में आने के लिए रश्मि ने मोटी रकम ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बॉस के घर में रहने के लिए रश्मि को 1.2 करोड़ रुपये दिया जा रहा है। 

TV Actress Rashami Desai In Salman Khan Show Bigg boss 13
Rashami Desai,Nandish Sandhu - फोटो : social media

रश्मि देसाई गुजराती हैं। रश्मि ने 12 फरवरी 2012 को अपने टीवी शो उतरन को स्टार नंदीश संधू से शादी की थी। लेकिन दोनों का ये रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया। 2014 में दोनों अलग- अलग रहने लगे और 2015 में दोनों ने तलाक ले लिया। कहा जाता है कि तलाक के बाद 2017 से रश्मि अरहान खान को डेट कर रही हैं। वहीं ऐसा भी सुनने को मिल रहा है कि इस बार दोनों बिग बॉस के घर में ही शादी करेंगे।

TV Actress Rashami Desai In Salman Khan Show Bigg boss 13
rashami desai

रश्मि देसाई ने पिछले लंबे वक्त से काम कर रही हैं। उनको पहला ब्रेक जीटीवी के शो रावण से मिला था। इसके बाद वो मीत मिला दे रब्बा में नजर आईं। हालांकि  रश्मि को पहचान कलर्स के शो उतरन से मिली।  इसके अलावा रश्मि परी हूं मैं, श्श्शश.. फिर कोई है, कॉमेडी सर्कस, जरा नचके दिखा, क्राइम पेट्रोल, खतरों के खिलाड़ी, अधूरी कहानी हमारी, इश्क का रंग सफेद, नच बलिए और झलक दिखला जा में भी नजर आ चुकी हैं। शो झलक दिखला जा में रश्मि ने गर्भपात का भी खुलासा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
TV Actress Rashami Desai In Salman Khan Show Bigg boss 13
rashami desai

रश्मि ने सिर्फ टीवी का एक बड़ा चेहरा हैं बल्कि भोजपुरी सिनेमा में भी एक अच्छा नाम हैं। रश्मि कई भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उनकी भोजपुरी फिल्मों की लिस्ट में गजब भइल रामा, कब होए गौना हमार, नदिया के तीर, गब्बर सिंह, तोहसा प्यार बा, दूल्हा बाबू, बंधन टूटे न और पप्पू के प्यार हो गईल जैसी कई फिल्में शामिल हैं।

विज्ञापन
TV Actress Rashami Desai In Salman Khan Show Bigg boss 13
rashami desai - फोटो : self

बता दें कि रश्मि देसाई सोरायसिस नामक बीमारी से जूझ रही हैं। इसका खुलासा उन्होंने खुद कुछ महीने पहले ही किया था। इस बारे में रश्मि ने कहा था- 'मैं कुछ महीने से स्वास्थ्य की समस्याओं से जूझ रही थी। बीते दिसंबर (2018) महीने में मुझे सोरायसिस का पता चला। बीमारी को ठीक होने में कुछ समय लगता है और कई बार ये बीमारी पूरी तरह ठीक नहीं होती है। बीमारी की वजह से मैं स्टेरॉयड ट्रीटमेंट ले रही थी।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed