टीवी के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने न सिर्फ अपनी कॉमेडी से बल्कि अपने अभिनय से भी एक अलग पहचान हासिल की है। छोटे पर्दे से लेकर बॉलीवुड तक आज कपिल किसी के परिचय के मोहताज नहीं हैं। हालांकि कई बार कपिल विवादों में भी घर गए, जिसके चलते उन्हें बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। टीवी और बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के बाद अब कपिल शर्मा ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर भी डेब्यू करने जा रहे हैं। इस शो का प्रोमो जारी कर दिया गया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस प्रोमों में कपिल ने उन विवादों के बारे में भी मजेदार तरीके से बात करते हुए नजर आए, जिनकी वजह से कपिल को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा।
Kapil Sharma: इस दिन ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर डेब्यू करेंगे कपिल शर्मा, हंसने के लिए हो जाइए तैयार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपिल शर्मा ने इस प्रोमो को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इस प्रोमो को शेयर करते हुए कपिल ने लिखा,नेटफ्लिक्स को मत बताना कि मैंने फुटेज लीक कर दी है "कपिल शर्मा: आई एम नॉट डन स्टिल"! आपको बता दें कि कपिल शर्मा के नेटफ्लिक्स के शो का नाम "आई एम नॉट डन स्टिल' है। शो के प्रोमो को लेकर फैंस के बीच काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। फैंस से लेकर बड़े सेलेब्स तक कपिल के शो का इंतजार कर रहे हैं। प्रोमो की पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक्टर रणवीर सिंह ने लिखा, हा हा बहुत अच्छे पाजी, इसे देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता। इसी तरह से अन्य सेलेब्स भी कमेंट कर रहे हैं।
कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम से शो के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उनका शो,'आई एम नॉट डन स्टिल' 28 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा। कपिल ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, आइए मिलते हैं 28 जनवरी को आपकी नेटफ्लिक्स स्क्रीन पर मेरे पहले स्टैंड अप स्पेशल "कपिल शर्मा: आई एम नॉट डन स्टिल" के साथ!