{"_id":"5aa914694f1c1bb0758b5461","slug":"tv-serial-ishq-subhan-allah-starring-adnan-abbas-and-eisha-singh-is-based-on-triple-talaq-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इश्क सुभान अल्लाह: तीन तलाक के मुद्दे पर बना टीवी सीरियल, लॉन्चिंग से पहले विवादों में घिरा","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
इश्क सुभान अल्लाह: तीन तलाक के मुद्दे पर बना टीवी सीरियल, लॉन्चिंग से पहले विवादों में घिरा
Thu, 15 Mar 2018 07:48 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 15 Mar 2018 07:48 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Ishq Subhan Allah
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तीन तलाक के मुद्दे पर आधारित टीवी सीरियल 'इश्क सुभान अल्लाह' बुधवार से प्रसारित होने जा रहा है। लॉन्चिंग से पहले ही विवादों में घिर चुके इस शो में अदनान अब्बास खान और ईशा सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। ईशा सिंह इससे पहले सीरियल 'इश्क का रंग सफेद' में नजर आई थीं। इस सीरियल में उन्होंने एक विधवा का रोल निभाया था।
2 of 5
Ishq Subhan Allah
19 साल की ईशा सिंह शो में 'जारा सिद्दीकी' नाम की लड़की का किरदार निभा रही हैं। उन्होंने बताया कि शो के लिए उन्होंने उर्दू सीखी। उन्होंने कहा, 'कुछ ऐसे शब्द हैं जिनका उच्चारण करने से पहले मुझे 30-40 बार रिपीट करना पड़ता था।' ईशा सिंह ने बताया कि वह भोपाल से हैं इसलिए उन्हें इस्लाम से जुड़े रीति-रिवाज और संस्कृति को करीब से देखने का मौका मिला है। उन्होंने बताया कि उन्होंने वहां रहते वक्त ही नमाज अदा करना सीख लिया था।
3 of 5
Ishq Subhan Allah
तीन तलाक के मुद्दे पर जब शो की लीड एक्ट्रेस की राय पूछी गई तो उन्होंने कहा, 'जब निकाह के वक्त लड़की से उसकी रजामंदी मांगी जाती है, तो फिर तलाक के वक्त क्यों नहीं? वे (पुरुष) महिलाओं से नहीं पूछते। यह गलत है। इस मामले में दोनों को बराबर हक मिलना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Ishq Subhan Allah
उलमा संगठनों ने सीरियल को लेकर कड़ी आपत्ति जाहिर की है। सीरियल में तीन तलाक को कहानी बनाकर मनोरंजन में पिरोया गया है, इससे उलमा नाइत्तेफाकी रखते हैं। शरीयत बोर्ड के अध्यक्ष, इमाम संगठन और जमीयत उलमा-ए-हिंद ने भी सीरियल पर सवाल खड़े किए हैं। मुजफ्फरनगर में उलमा का साफ रुख है कि इस तरह से धार्मिक मुद्दों को लेकर धारावाहिक बनाए जाने गलत हैं। मामले में उलमा दारुल उलूम से राय लेंगे, उसके बाद अगला कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
जी टीवी पर सीरियल इश्क सुभान अल्लाह बुधवार से रात 10 बजे प्रसारित होगा। सीरियल का यह ट्रेलर यू-ट्यूब पर छाया हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।