दंगल टीवी का लोकप्रिय धारावाहिक ‘रंजू की बेटियां’ जल्द ही एक नया मोड़ लेने वाला है। करवा चौथ के व्रत के 12 वें दिन दिवाली होती है और उसके छह दिन बाद छठ पूजा। छठ पूजा की छटा इस बार इस धारावाहिक के मुंबई में बने सेट पर देखने को मिली और यूं लगा कि ये सब कुछ फिल्मनगरी में नहीं बल्कि यूपी बिहार के किसी गांव के घाट पर हो रहा है। इस छठ पूजा के सीक्वेंस के दौरान सीरियल ‘रंजू की बेटियां’ के सेट पर जो कुछ देखने को मिला, वह बहुत ही चौंकाने वाला रहा। शो के इस एपीसोड का असली मजा तो इसे देखने पर ही आएगा लेकिन इसकी शूटिंग के दौरान सीरियल के कलाकारों ने इस बारे में तमाम दिलचस्प बातें बताई। इन सबमें सबसे रोचक है गुड्डू मिश्रा का छठ पूजा का दंडवत प्रणाम संकल्प जिसमें छठ पूजा के लिए पूरे रास्ते दंडवत प्रणाम करते हुए आगे बढ़ना होता है।
Shooting Report: अयूब खान के भगवा चोला पहनने का खुला रहस्य!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारावाहिक ‘रंजू की बेटियां’ में रंजू का रोल कर रही रीना कपूर ने बताया कि छठ पूजा का ये सीक्वेंस शूट करना अलौकिक अनुभव है। कपड़े, सिंदूर, औरतों का साथ मिलकर छठ गीत गाना यह सब एक अलग अनुभूति है। ‘रंजू की बेटियां’ के इस सीन में भी ड्रामा तो होना ही है। मामला कुछ यूं है कि 20 वर्षों में पहली बार गुड्डू मिश्रा ने रंजू मिश्रा को पत्नी के रूप में स्वीकार किया है। रंजू इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रही है क्योंकि 20 वर्षों में बहुत कुछ हो चुका होता है, उसे किसी बात पर विश्वास नही है। उसे यह भी शक है कि कहीं गुड्डू फिर ललिता के पास न चले जाए।
कहानी के मुताबिक रंजू मानसिक रूप से अपने आप को इस बात के लिए तैयार कर लेती है कि उसे जिंदगी भर अकेले ही रहना है। लेकिन उसे अच्छा भी लग रहा है कि इतने वर्षों बाद उसे पहली बार पत्नी का दर्जा मिल रहा हैं। रंजू के अंदर एक डर भी है कि यह सच है या कुछ और है। वहीं गुड्डू मिश्रा के अंदर भी पश्चाताप की भावना है कि बीस साल तक उन्होंने अपनी पत्नी को वह स्थान नहीं दिया जिसकी वह हकदार थी। इसलिए वह इस छठ पूजा में यह संकल्प लेते हैं कि वह दंडवत प्रणाम करते करते घाट तक जाएंगे। अम्मां जी खुश है कि उनके बेटे बहू का वैवाहिक जीवन अब पटरी पर आ जाएगा। लेकिन, ललिता को यह बात हजम नही हो रही है।
शूटिंग के दौरान बुलबुल का रोल कर रही रूपल त्यागी के मुताबिक, ‘ये सीन ‘रंजू की बेटियां’ का बेहद हम सीन है। यह धारावाहिक देखने वालों को अब तक यह तो पता चल ही गया है कि सीरियल का चाहे कितना भी खुशी वाला पल रहे ललिता कुछ न कुछ तो करती है जिससे ‘रंजू की बेटियां’ में ड्रामा बन जाता है। छठ पूजा महिलाओं के लिए बहुत ही अहम फेस्टिवल होता है। जिसे हम सब ग्रैंड लेवल पर मना रहे हैं। उसके बीच में ड्रामा न हो, ऐसा कैसे हो सकता है, हाई लेवल का ड्रामा होने वाला है।’
शूटिंग के दौरान इस बात की भी झलक मिली कि धारावाहिक की कहानी में गुड्डू मिश्रा और उनकी बेटियों के बीच रिश्ते ठीक होने वाले हैं। रंजू की बेटियां यह देखकर हैरान हैं कि उनके पापा इस तरह प्रायश्चित कर रहे हैं और दंडवत प्रणाम कर रहे हैं। इस दृश्य के बारे में अभिनेता अयूब खान बताते हैं, ‘गुड्डू मिश्रा ने अपनी आगे की जिंदगी बेहतर करने के लिए छठ पूजा के अवसर पर छठ व्रत दंडवत प्रणाम रखने का निर्णय लिया है। यह बहुत ही मुश्किल होता है। इसमें लोग घर से घाट तक दंडवत प्रणाम करते पहुंचते हैं।’