उर्फी जावेद हमेशा अपने अतरंगी अवतार के लिए जानी जाती हैं। बीते शनिवार को उर्फी ने फिर कुछ अलग किया। इस बार वह अपनी स्किनटोन से मैच करता हुआ टॉप पहनकर सड़कों पर घूमती नजर आईं। इस ड्रेस को पहनने के बाद ऐसा लग रहा था कि उर्फी टॉपलेस हैं, लेकिन ऐसा नहीं था। इस ड्रेस के साथ उर्फी ने डेनिम और प्लेटफॉर्म हील्स पहने थे। अब उर्फी जावेद ने खुलासा कर दिया है कि उन्होंने बताया कि कैसे उनकी ये ड्रेस बनी थी।
Urfi Javed: नया लुक पाने के लिए उर्फी को हजार बार डाई करना पड़ा कपड़ा, एक हफ्ते में सेट हो पाए थे डायमंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उर्फी जावेद को जितना शौक ऐसे कपड़े पहनने का है, उतना ही शौक उन्हें ऐसे कपड़े बनाने का भी है। उर्फी जितने भी अतरंगी ड्रेस जैसे शंख, घड़ी, मोबाइल, ग्लिटर आदि से अपने बॉडी पार्टस को ढंकती हैं। उर्फी अपने ऐसी जितनी भी ड्रेस बनाती हैं वह सब अपनी डिजाइनर श्वेता संग मिलकर खुद डिजाइन करती हैं। हाल ही में उन्होंने बताया है कि अपनी ड्रेस पर उर्फी कितनी मेहनत करती हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Uorfi (@urf7i)
इसे भी पढ़ें- IFFI: बिहार में शूटिंग की राह होगी आसान, राज्य सरकार लागू करेगी नई फिल्म नीति
फोटो शेयर करते हुए उर्फी जावेद अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा- 'तो श्वेता और मैंने इस आउट्फिट को खुद बनाया है। हमें डायमंड को सही तरह से लगाने में एक हफ्ते का समय लगा। बिल्कुल मेरी स्किन टोन जैसा दिखाने के लिए हमें कपड़े को हजार बार डाई करना पड़ा था। इसके बाद मैंने इसे लूज जींस और राइनस्टोन्स वाली हील के साथ कैरी किया।
बता दें कि हाल ही में चेतन भगत ने उर्फी जावेद को लेकर कहा था कि यूथ उर्फी की फोटो को बिस्तर में घुसकर देख रहे हैं। इसका उनपर असर पड़ रहा है। यूथ भटक रहा है। चेतन भगत की इस बात का उर्फी ने कड़ा जवाब दिया है। उर्फी ने कहा था कि रेप कल्चर को बढ़ावा न दें।