{"_id":"627f23caebcb6b11987835d4","slug":"uttaran-actress-tina-dutta-can-make-a-comeback-on-small-screen","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Comeback: ‘उतरन’ की ‘इच्छा’ की होगी छोटे पर्दे पर वापसी! आखिरी बार ‘डायन’ में दिखी थीं टीना दत्ता","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Comeback: ‘उतरन’ की ‘इच्छा’ की होगी छोटे पर्दे पर वापसी! आखिरी बार ‘डायन’ में दिखी थीं टीना दत्ता
'उतरन' सीरियल में इच्छा का किरदार निभाकर घर-घर फेमस हुईं टीना दत्ता टीवी पर जल्द कमबैक कर सकती हैं। टीना आखिरी बार 2018 में 'डायन' शो में नजर आई थीं। तभी से वह छोटे पर्दे से दूरी बनाए हुए हैं। हालांकि वह राजीव खंडेलवाल के साथ 2020 में जी5 पर आई एक सीरीज 'नक्सलबारी' में नजर आ चुकी हैं। अब वह जल्द एक फिक्शनल शो में नजर आएंगी।
2 of 4
टीना दत्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरों की मानें तो शकुंतलम एक शो के सिलसिले में टीना दत्ता के साथ बातचीत कर रहे हैं। शकुंतलम 'साम दाम दंड भेद' और 'शास्त्री सिस्टर्स' जैसे शोज बना चुके हैं। अब खबर है कि वह जल्द एक नया शो लेकर आ रहे हैं, जिसका हिस्सा टीना होंगी। इसके सहित कलर्स चैनल पर कई नए शोज की शुरुआत होने जा रही है। ऐसे में कई पुराने चेहरे एक बार फिर स्क्रीन पर दिखाई दे सकते हैं। हालांकि अभी इसे लेकर किसी ने पुष्टि नहीं की है।
3 of 4
टीना दत्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में टीना काम के सिलसिले में इंडोनेशिया में थीं। उस दौरान टीना ने कहा कि अगर उन्हें इंडोनेशिया में और भी काम मिलता है, तो वह जरूर करेंगी। उनका कहना था, 'प्रोजेक्ट अच्छा होना चाहिए, जो उन्हें अभिनेता के तौर पर प्रदर्शन करने की गुंजाइश दे। इंडोनेशियाई बातचीत करने में छोड़ी चुनौती भी है, लेकिन मुझे काम मिलेगा तो मैं दिल से करूंगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
टीना दत्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि टीना को आज भी उनके 'डायन' और 'उतरन' के किरदार के लिए जाना जाता है। उन्होंने रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी 7' में भी हिस्सा लिया था। इसके अलावा भी कई शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। टीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर ही अपनी बोल्ड फोटोज साझा करती हैं। वह असल जिंदगी में पर्दे पर निभाए गए किरदारों से एकदम अलग हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।