{"_id":"5afd48e14f1c1b1b5e8b51fd","slug":"vikrant-singh-rajput-amrapali-and-dinesh-lal-yadav-will-be-seen-in-ekta-kapoor-serial","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहली बार भोजपुरी में हाथ आजमा रही हैं एकता कपूर, साथ देंगे निरहुआ और आम्रपाली","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
पहली बार भोजपुरी में हाथ आजमा रही हैं एकता कपूर, साथ देंगे निरहुआ और आम्रपाली
Thu, 17 May 2018 03:13 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 17 May 2018 03:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Ekta Kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सीरियल की दुनिया में खास पहचान बनाने वाली एकता कपूर एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार एकता किसी हिंदी सीरियल को नहीं बल्कि भोजपुरी सीरियल को लेकर चर्चा में हैं। खबरों की मानें तो टेलीविजन क्वीन जल्द ही भोजपुरी सीरियल लॉन्च करने जा रही हैं।
2 of 4
Vikrant Singh Rajput
जानकारी के मुताबिक एकता कपूर का यह सीरियल वेब सीरीज होगा। कहा जा रहा है इस सीरियल में भोजपुरी के दिग्गज एक्टर्स को एकता ने कास्ट किया है। इन एक्टर्स में मोनालीसा के पति और 'नच बलिए' फेम एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत का नाम शामिल है।
3 of 4
Nirhua
इसके अलावा दिनेशलाल यादव निरहुआ, संजय पांडे और भोजपुरी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस आम्रपाली दूबे भी नजर आएंगी। इस भोजपुरी सीरियल का नाम 'हीरो वर्दीवाला' होगा। यह सीरियल महज 15 एपिसोड का होगा जिसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Ekta Kapoor
इस भोजपुरी सीरियल को Alt Balaji App पर देखा जा सकेगा। 'हीरो वर्दीवाला' सीरियल में विक्रांत देशराज का किरदार निभाएंगे। इस वेब सीरीज के लेखक और निर्देशक महेश पांडे हैं। आपको बता दें, इस ऐप पर एकता कपूर इससे पहले कई सीरियल लॉन्च कर चुकी हैं जिसमें राजीव खंडेलवाल का 'हक से' और 'कहने को हमसफर है' शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।