फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhed Bharam: रहस्यों का मायाजाल लेकर आ रहे विपुल अमृतलाल शाह, जानें कब रिलीज होगा हॉरर शो 'भेद भरम'

Wed, 13 Nov 2024 09:32 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 13 Nov 2024 09:32 PM IST
सार

फिल्मों के बाद विपुल अमृतलाल शाह एक शानदार शो से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस शो का नाम भेद भरम है। यह शो डीडी नेशनल पर 18 नवंबर को रिलीज होगा।

विज्ञापन
Vipul Amrutlal Shah Bhed Bharam Horror series to release on 18 november on DD National
भेद भरम - फोटो : यूट्यूब

विपुल अमृतलाल शाह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के ऐसे फिल्मकार हैं, जो दर्शकों के सामने हमेशा अलग तरह की कहानी परोसने में विश्वास रखते हैं। उनकी हर नई फिल्मों में लोगों को हमेशा कुछ नया देखने को मिलता है। कई शानदार फिल्मों के बाद वह दर्शकों के लिए एक नया शो लेकर आ रहे हैं।

Vipul Amrutlal Shah Bhed Bharam Horror series to release on 18 november on DD National
भेद भरम - फोटो : यूट्यूब
दिखेगा रहस्यों का मायाजाल

इस शो का नाम भेद भरम है। इस हॉरर शो का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है। सन साइन पिक्चर्स के सोशल मीडिया हैंडल से साझा किए गए ट्रेलर को देखने के बाद अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस सीरीज में लोगों को हॉरर के साथ रहस्यों का मायाजाल भी देखने को मिलेगा। यह शो डीडी नेशनल पर 18 नवंबर को रिलीज किया जाएगा। 

Vipul Amrutlal Shah Bhed Bharam Horror series to release on 18 november on DD National
भेद भरम - फोटो : यूट्यूब
लोकप्रिय उपन्यास पर आधारित है शो

यह शो हरकिशन मेहता के लोकप्रिय उपन्यास पर आधारित है। मौजूदा समय में हॉरर फिल्में और सीरीज को लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इस बीच विपुल शाह भी अपने इस शो के माध्यम से इस शैली में कदम रखने जा रहे हैं। भेद भरम की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें यशपाल शर्मा, अतुल कुमार, गौरव चोपड़ा, ऐश्वर्या सखूजा, वैशाली ए. ठक्कर, विशाल मल्होत्रा, प्रणव मिश्रा, दिव्यांगना जैन, वाणीकी त्यागी और समीर धर्माधिकारी जैसे प्रभावशाली कलाकार नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vipul Amrutlal Shah Bhed Bharam Horror series to release on 18 november on DD National
भेद भरम - फोटो : यूट्यूब
ये हैं भेद भरम के निर्माता

भेद भरम का निर्देशन यूसुफ बसराई ने किया है। इस शो की कहानी हरकिशन मेहता ने लिखी है। शो का निर्माण सनशाइन पिक्चर्स लिमिटेड ने किया है। वहीं, आशीन ए शाह और रविचंद नल्लप्पा इस शो के सह-निर्माता हैं। 

विज्ञापन
Vipul Amrutlal Shah Bhed Bharam Horror series to release on 18 november on DD National
विपुल शाह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस फिल्म का निर्देशन कर रहे विपुल

वर्क फ्रंट की बात करें तो विपुल अमृतलाल शाह जल्द ही अपनी अगली फिल्म हिसाब लेकर आ रहे हैं। इसे सनशाइन पिक्चर्स और जियो स्टूडियोज के साथ मिलकर बनाया है। फिल्म का निर्माण और निर्देशन विपुल अमृतलाल शाह ने किया है। फिल्म में जयदीप अहलावत और शेफाली शाह जैसे शानदार कलाकार नजर आने वाले हैं। इसे इस साल के अंत तक रिलीज करने की योजना है।
Anupam Kher: जब न्यू एम्स्टर्डम सीरीज में अनुपम खेर को बोलने थे अंग्रेजी डायलॉग्स, सुबह 4 बजे उठकर की तैयारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed