{"_id":"622c569dbb686c0a1e3039b2","slug":"when-amit-bhatt-aka-bapu-ji-got-serious-problem-due-to-his-character-in-taarak-mehta-ka-ooltah-chashmah","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"TMKOC: शो की वजह से 'जेठालाल' के 'बापू जी' को हो गई थी गंभीर समस्या, डॉक्टर ने दे डाली थी सख्त हिदायत","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
TMKOC: शो की वजह से 'जेठालाल' के 'बापू जी' को हो गई थी गंभीर समस्या, डॉक्टर ने दे डाली थी सख्त हिदायत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 12 Mar 2022 01:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
बापू जी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' कई सालों से दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है। साल 2008 में शुरू हुए इस टीवी शो का हर किरदार लोगों को खूब पसंद आता है। चाहे 'जेठालाल' हो या फिर 'बबीता जी', सभी कैरेक्टर लोगों का खूब मनोरंजन करते हैं। आज हम आपको इस सीरियल में 'बापू जी' का किरदार निभाने वाले एक्टर अमित भट्ट के बारे में कुछ ऐसा बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल, इस शो में अपने कैरेक्टर निभाने के चक्कर में अमित भट्ट को कुछ ऐसी परेशानी हो गई थी जिसकी वजह से उन्हें डॉक्टर के पास जाना पड़ा।
2 of 4
अमित भट्ट
- फोटो : Instagram
अमित इस शो से शुरूआत से ही जुड़े हैं। शो में 'जेठालाल' और 'बापू जी' की जुगलबंदी लोगों को काफी एंटरटेन करती है। हालांकि बापू जी का किरदार निभाना अमित के लिए आसान नहीं था। इसके लिए उन्हें अपने लुक्स के साथ बदलाव करना पड़ा जिसकी वजह से उन्हें गंभीर समस्या हो गई।
3 of 4
taarak mehta ka ooltah chashmah
- फोटो : Twitter
किरदार निभाने के लिए 280 बार किया शेव
असल में अमित भट्ट का किरदार इस शो में बुजुर्ग का है। इसके लिए उन्हें गंजा दिखाया जाना था, लेकिन अपने कैरेक्टर को रियल बनाने के लिए उन्होंने फैसला किया कि वह किसी मेकअप का सहारा न लेकर असल में अपना शेव कराएंगे। एक्टर के इस फैसले को शो के मेकर्स भी मान गए और अमित शो के लिए लगातार शेव कराने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
तारक मेहता का उल्टा चश्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
बताया जाता है कि इसके बाद अमित हर दूसरे-तीसरे दिन अपना सिर शेव कराने लगे। इस दौरान उन्हें त्वचा से संबंधित समस्याएं होने लगीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बार-बार सिर शेव कराने की वजह से उनकी समस्या इतनी बढ़ गईं कि उन्हें डॉक्टर के पास जाना पड़ा। एक्टर ही हालत देखकर डॉक्टर ने उन्हें शेव न करने की सख्त हिदायत दे डाली थी। इसके बाद डॉक्टरों की सलाह पर अमित ने शेव कराना बंद कर दिया और विग पहनना शुरू कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।