{"_id":"6001224b8ebc3e32ea4efb21","slug":"when-family-time-with-kapil-sharma-makers-cancelled-show-due-to-kapil-sharma-unprofessional-behaviour","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब कपिल शर्मा पर लगा अनप्रोफेशनल रवैये का आरोप, चंद एपिसोड के बाद ही शो को करना पड़ा था बंद","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
जब कपिल शर्मा पर लगा अनप्रोफेशनल रवैये का आरोप, चंद एपिसोड के बाद ही शो को करना पड़ा था बंद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 15 Jan 2021 10:38 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
कपिल शर्मा
- फोटो : instagram/kapilsharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कपिल शर्मा आज टीवी के महंगे सितारों में से हैं लेकिन उनके करियर में एक ऐसा दौर भी आया था जब वह मुश्किलों से गुजर रहे थे। पहले सुनील ग्रोवर से उनकी लड़ाई हुई, फिर जब उन्होंने वापसी की तो मेकर्स ने उन पर अनप्रोफेशनल रवैये का आरोप लगाया।
2 of 5
कपिल शर्मा
- फोटो : instagram/kapilsharma
कपिल ने फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा शो से वापसी की थी। यह एक स्टैंड अप कॉमेडी और गेम शो था जिसमें उनकी को-होस्ट नेहा पेंडसे थीं। इसके अलावा कपिल के करीबी दोस्त कीकू शारदा और चंदन प्रभाकर भी इस शो का हिस्सा थे। रिपोर्ट के मुताबिक शो अभी तीन ही एपिसोड प्रसारित हुआ था कि कपिल ने सेट पर आना बंद कर दिया। शो अभी नया ही था तो चैनल के पास बैकअप एपिसोड नहीं था। आखिरकार, शो को एक महीने के लिए होल्ड पर रखने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। बाद में इसे बंद करने का एलान कर दिया गया।
3 of 5
कपिल शर्मा
- फोटो : instagram/kapilsharma
फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा के करीबी एक सूत्र ने कॉमेडियन पर अनप्रोफेशनल रवैये का आरोप लगाया था। शो के एक करीबी सूत्र ने बताया था कि ‘कपिल के शो ने टीआरपी चार्ट पर अच्छा प्रदर्शन किया, क्योंकि उन्होंने सात महीने के अंतराल के बाद टेलीविजन पर वापसी की थी। स्वाभाविक रूप से उनके प्रशंसक उनका शो देखना चाहते थे लेकिन इस शो में वह बात नहीं थी। हालांकि, निजी कारणों से उन्हें रानी मुखर्जी की शूटिंग रद्द करनी पड़ी और इससे हमें नुकसान हुआ।‘
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कपिल शर्मा का पंजाब स्थित घर
- फोटो : instagram/kapilsharma
‘हमारे पास बैकअप एपिसोड नहीं था क्योंकि शो अभी शुरू हुआ था। इसके अलावा, उनके स्वास्थ्य और निजी मुद्दों की वजह से काम नहीं हो पा रहा था। ऐसे में यह बेहतर था कि हम इस शो को अभी के लिए बंद रखें। उसके बाद हमने अनिश्चितकाल के लिए उस शो को बंद कर दिया।‘
विज्ञापन
5 of 5
कपिल शर्मा
- फोटो : instagram/kapilsharma
कपिल शर्मा फिलहाल सोनी टीवी पर द कपिल शर्मा शो होस्ट कर रहे हैं। हर हफ्ते शो में बॉलीवुड, टीवी और वेब शोज के बड़े सितारे पहुंचते हैं। यह शो अभी टीआरपी रेटिंग में बढ़त बनाए हुए है और कपिल शर्मा को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।