फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 12: साली ने केबीसी में जीते 50 लाख तो जीजा बहन को करने लगा प्रताड़ित, मामला दर्ज

Fri, 15 Jan 2021 09:33 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Fri, 15 Jan 2021 09:33 AM IST
विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati12: Sali wins 50 lakhs in KBC brother-in-law harasses sister, case registered
kbc - फोटो : अमर उजाला

सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) अक्सर दर्शकों में काफी पसंद किया जाता है।  लेकिन हाल ही में इस शो के जरिए 50 लाख तक की राशी जीत चुकी एक महिला का मामला सामने आया है।  दरअसल, एक विवाहिता महिला ने केबीसी में 50 लाख रुपये की रकम जीती। 

Kaun Banega Crorepati12: Sali wins 50 lakhs in KBC brother-in-law harasses sister, case registered
सांकेतिक - फोटो : Social Media

इस खबर को सुनने के बाद महिला के बहनोई ने लालच में आकर अपनी पत्नी को प्रताड़ित करना शुरू किया। इसके साथ ही जीती हुई रकम 50 लाख रुपये दहेज में लाने के लिए दबाव बनाने लगा। जिसके बाद पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने दहेज एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। 

Kaun Banega Crorepati12: Sali wins 50 lakhs in KBC brother-in-law harasses sister, case registered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pexels.com

बता दें कि महिला की बहन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ऐशबाग इलाके में रहती है।  मार्च 2016 में उसका निकाह निशातपुरा में रहने वाले सैयद नासिर हुसैन से हुआ था। दोनों का चार साल का बेटा है। बीते दिनों महिला की बहन ने कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में 50 लाख रुपये जीते। बहन से उक्त राशि लाने के लिए महिला का पति सैयद नासिर हुसैन, सास रफत हुसैन, ससुर शाहिद हुसैन उस पर दबाव बनाने लगे। लेकिन जब मायके के लोगों ने जब मांग पूरी नहीं की तो महिला को प्रताड़ित करने लगे।फ़िलहाल, पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati12: Sali wins 50 lakhs in KBC brother-in-law harasses sister, case registered
kbc 11 - फोटो : sony

बता दें कि गुरुवार को होस्ट अमिताभ बच्चन ने रिटायर होने की बात कही है। अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग के जरिए 'कौन बनेगा करोड़पति' शो से रिटायर होने की बात कही है। दरअसल अमिताभ बच्चन ने हाल ही में केबीसी 12 के आखिरी एपिसोड की शूटिंग खत्म की। शूटिंग खत्म होने के बाद बिग बी ने अपने फैंस के लिए खास ब्लॉग लिखा है। इस ब्लॉक में उन्होंने अपने रिटायरमेंट की बात की है। अमिताभ बच्चन ने अपने पोस्ट लिखा, 'मैं अब थक चुका हूं और रिटायर हो चुका हूं। मैं माफी चाहता हूं आप सभी से, कौन बनेगा करोड़पति की शूटिंग का यह आखिरी दिन बहुत लंबा रहा है।

विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati12: Sali wins 50 lakhs in KBC brother-in-law harasses sister, case registered
kbc 11 - फोटो : sony

गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से हमेशा जुड़े रहते हैं। वह फैंस के लिए खास तस्वीरें और अपनी जिंदगी के किस्से साझा करते रहते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों अमिताभ 'मेडे', 'झुंड' और रिया चक्रवर्ती की फिल्म 'चेहरे' में बिजी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed