सब्सक्राइब करें

बिग बॉस 12 में गईं दीपिका के लिए पति शोएब ने डाली भावुक पोस्ट, नए शो का ऐलान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम/ दिल्ली Updated Mon, 15 Oct 2018 06:54 PM IST
विज्ञापन
While deepika play game in bigg boss 12 husband Shoaib's announced new show
बिग बॉस 12 में गईं दीपिका के लिए पति शोएब ने डाली भावुक पोस्ट, नए शो का ऐलान

बिग बॉस के घर में टीवी की चहेती बहू सिमर यानी दीपिका कक्कड़ जहां अपनी गेम को लेकर ट्रोल हो रही हैं तो वहीं, उनके उनके शौहर और एक्टर शोएब इब्राहिम कलर्स के बहुत चर्चित थ्रिलर शो 'इश्क में मर जावां' में नई भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। शोएब को इससे पहले 'जीत गए तो पिया मोरे’ सीरियल में देखा गया था। कलर्स के उनके शो 'इश्क में मर जावां’ में उनके साथ अर्जुन बिजलानी, अलीशा पानवार और निया शर्मा लीड रोल में हैं। 

While deepika play game in bigg boss 12 husband Shoaib's announced new show
बिग बॉस 12 में गईं दीपिका के लिए पति शोएब ने डाली भावुक पोस्ट, नए शो का ऐलान

शोएब ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- 'इश्क में मरने और मारने, आ रहा हूं मैं एक नए किरदार के साथ। किरदार नया, नाता पुराना। लंबे समय बाद कलर्स के साथ जुड़ने के लिए खुश हूं। जल्द ही आप लोगों से मिलने के लिए बेताब हूं। साथ ही नया रोल अदा करने के लिए इंतजार नहीं कर सकता। दीपिका काश तुम्हें बता पाता, तुम्हें याद करता हूं। वैसे हम बस 1.5 महीने स्क्रीन पर दूर हैं। तो दोस्तों, अब आप जानते हैं कि आपको क्या करना है, आपको वापस कलर्स से जुड़ना होगा।’
 
View this post on Instagram

Ishq me marne, aur maarne, aa raha hu main ek naye kirdaar ke saath! Kirdaar naya, naata puraana @colorstv! Can’t be happier to associate with Colors after a long time, and of course can’t keep calm to meet guys super soon and yes can’t wait to play this all new avatar! It’s a #HappinessHattrick! @ms.dipika kaash tumhe bata pata... miss u.. 😔 anyway, we are just 1.5 hours away on screen! 😄 So guys, now you know what you have to do, you have to stick to Colors back to back!😊 #ishqmemarjawan monday to saturday 7:30 pm on @colorstv

A post shared by shoaib Ibrahim (@shoaib2087) on

While deepika play game in bigg boss 12 husband Shoaib's announced new show
बिग बॉस 12 में गईं दीपिका के लिए पति शोएब ने डाली भावुक पोस्ट, नए शो का ऐलान

हालांकि बिग बॉस में पहले भी दीपिका को काफी काफी ट्रोल किया गया है। लोगों का कहना है कि दीपिका एक ऐसी गेमर हैं जो बेहद चालाक हैं। बता दें कि यह सब तब शुरू हुआ जब दीपिका ने महसूस किया कि कार्य के दौरान सबा और उसके बीच एक लड़ाई होने पर सृष्टि रोड़े गलत थी। ये कहानी तब ज्यादा आगे बढ़ी जब दोस्त होने के बावजूद श्रीसंथ को घर से बाहर निकालने के लिए उन्होंने नॉमीनेट किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
While deepika play game in bigg boss 12 husband Shoaib's announced new show
बिग बॉस 12 में गईं दीपिका के लिए पति शोएब ने डाली भावुक पोस्ट, नए शो का ऐलान

इस सीजन में दीपिका सबसे ज्यादा रोती हुई नजर आ रही हैं। अपने इस बरताव को लेकर हाल ही में दीपिका को काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। जिसके बाद उनके पति शोएब इब्राहिम ने उन्हें पूरा सपोर्ट किया है। बता दें कि इससे पहले भी शोएब कलर्स के चर्चित शो 'सासुरल सिमर का' में नजर आए थे। हालांकि जहां एक तरफ दीपिका बिग बॉस के घर में लड़-जगड़ रही हैं तो वहीं उन्हें पसंद भी बहुत किया जा रहा है।

विज्ञापन
While deepika play game in bigg boss 12 husband Shoaib's announced new show
बिग बॉस 12 में गईं दीपिका के लिए पति शोएब ने डाली भावुक पोस्ट, नए शो का ऐलान

इससे पहले जब दीपिका, कृति-रोश्मी की जोड़ी के खिलाफ कप्तानी खो देती हैं तब भी शोएब ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक प्या भरा मौसेज शेयर करते हुए लिखा था कि- 'त्रुटियों और गलतियों को बनाना आम है, लेकिन इसके कारण, इसे अनुग्रह के साथ स्वीकार करना और उस पर काम करना आपको एक बेहतर इंसान बनाता है। आप जो हैं दीपिका उसपर गर्व है मुझे और यही कारण है कि आप अलग हैं। हमेश तुम्हारे साथ हूं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed