{"_id":"63b2559c081bcf49e64425d2","slug":"yeh-hai-mohabbatein-fame-child-actress-ruhaanika-dhawan-buys-lavish-house","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ruhaanika Dhawan: 15 साल की उम्र में करोड़ों के घर की मालकिन बनीं रुहानिका, तस्वीरें देख नहीं हटेंगी नजरें","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Ruhaanika Dhawan: 15 साल की उम्र में करोड़ों के घर की मालकिन बनीं रुहानिका, तस्वीरें देख नहीं हटेंगी नजरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Mon, 02 Jan 2023 09:25 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
रुहानिका
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
अपना घर हर किसी का सपना होता है। लेकिन सिर्फ एक घर बनाने या खरीदने में लोगों को जमाने लग जाते हैं। वहीं टीवी की अभिनेत्री रुहानिका ने तो कमाल कर दिया है। अभिनेत्री महज 15 साल की उम्र में करोड़ों के घर की मालकिन बन गई हैं। टीवी शो ये हैं मोहब्बतें में नन्ही रूही उर्फ रुहानिका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि वह महज 15 साल की उम्र में लैविश हाउस की मालकिन बन गई हैं।
Trending Videos
2 of 4
रुहानिका
- फोटो : इंस्टाग्राम
रुहानिका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर घर की खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। उन फोटोज में उनका घर काफी प्यारा लग रहा है। रुहानिका के इस मुकाम के लिए उनको फैंस और को-स्टार खूब दुआएं दे रहे हैं और जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए प्रार्थना भी कर रहे हैं। रुहानिका अपने इस अचीवमेंट को लेकर इन दिनों काफी खुश हैं।
रुहानिका ने सोशल मीडिया पर अपने घर की तस्वीरें साझा कीं और लिखा कि वह अपने सपनों को सच करके काफी ज्यादा खुश हैं। उनका ये भी कहना है कि ये घर खरीदना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने जो सपना देखा था, उसे सच करके दिखाया है।
4 of 4
रुहानिका
- फोटो : इंस्टाग्राम
टीवी अभिनेत्री रुहानिका ने सोशल मीडिया पर अपने घर की तीन तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह अपने पिता के साथ नजर आ रही हैं। हालांकि रुहानिका का कहना है कि वह यह घर अपनी मां की वजह से खरीद पाई हैं। उन्होंने बताया कि उनकी मां उनके पैसों को सेव करते रखती थीं और उनकी कमाई को डबल करती थीं। रुहानिका का कहना है कि अभी तो यह शुरूआत है, वह आगे बहुत कुछ करना चाहती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।