{"_id":"692d9f26436ceb97d200e359","slug":"tere-ishk-mein-box-office-collection-day-4-kriti-sanon-dhanush-romantic-movie-2025-12-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tere Ishk Mein: मंडे टेस्ट में नहीं खरी उतरी 'तेरे इश्क में', जानें फिल्म का चौथे दिन का कलेक्शन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Tere Ishk Mein: मंडे टेस्ट में नहीं खरी उतरी 'तेरे इश्क में', जानें फिल्म का चौथे दिन का कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Mon, 01 Dec 2025 07:29 PM IST
सार
Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 4: धनुष और कृति सेनन की फिल्म 'तेरे इश्क में' को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए अब चार दिन हो गए हैं। वीकेंड पर शानदार कमाई करने के बाद अब फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट देखी जा रही है।
विज्ञापन
1 of 5
तेरे इश्क में
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
धनुष और कृति सेनन की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘तेरे इश्क में’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया है। रिलेशनशिप डायनामिक्स, इमोशंस और स्टार पावर के तगड़े मिश्रण ने फिल्म को शुक्रवार से रविवार तक लगातार ऊपर उठाए रखा। फिल्म ने न सिर्फ बेहतरीन ओपनिंग ली, बल्कि वीकेंड में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर 2025 की चुनिंदा हिट फिल्मों में अपनी जगह बना ली। हालांकि सोमवार आते ही अब फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट देखी जा रही है।
Trending Videos
2 of 5
तेरे इश्क में
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
शुक्रवार को रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग
रिलीज के पहले ही दिन फिल्म ने 16 करोड़ का कारोबार किया, जो इस साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली लव स्टोरी साबित हुई। इससे पहले सिर्फ मोहित सूरी की फिल्म ने 20-21 करोड़ के करीब कलेक्शन किया था। शनिवार को ग्रोथ भले ही मामूली रही, लेकिन रविवार को फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार चली और 19 करोड़ की शानदार कमाई की।
सोमवार को फिल्म का कलेक्शन
सोमवार को फिल्म का कलेक्शन खबर लिखे जाने तक सिर्फ 4.86 करोड़ का रहा है। हालांकि दिन खत्म होते होते इस आकंड़े में बढ़त आने वाली है। फिल्म का कुल बजट 56.86 करोड़ पहुंच चुका है।
4 of 5
तेरे इश्क में टाइटल ट्रैक
- फोटो : यूट्यूब
तमिल वर्जन की कमजोर रिलीज
दिलचस्प बात यह है कि तमिल सुपरस्टार धनुष की मौजूदगी के बावजूद फिल्म का तमिल वर्जन दक्षिण भारतीय राज्यों में सही तरीके से रिलीज नहीं हो पाया। इसका सीधा असर कमाई पर पड़ा और तमिल वर्जन के आंकड़े बेहद कम रहे। ट्रेड एक्सपर्ट्स ने इस रणनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि दक्षिण में रिलीज सही ढंग से प्लान होती, तो फिल्म की कमाई और अधिक हो सकती थी।
विज्ञापन
5 of 5
तेरे इश्क में टीजर
- फोटो : YoutubeTseries
रोमांटिक कहानियों का बोलबाला
इस साल 'सैयारा' और 'एक दीवाने की दीवानियत' जैसी फिल्मों की सफलता के बाद ‘तेरे इश्क में’ ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अच्छी तरह गढ़ी गई रोमांटिक कहानियां दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ही लेती हैं। कृति सेनन और धनुष की स्क्रीन केमिस्ट्री, निर्देशन और तीव्र भावनात्मक सीन ने युवाओं और फैमिली ऑडियंस दोनों को जोड़ने का काम किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X