{"_id":"69023addc2afebacd407a57e","slug":"thamma-box-office-collection-day-9-ayushmann-khurrana-starrer-movie-earnings-fallen-on-wednesday-2025-10-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"100 करोड़ी बनने के बाद लुढ़की ‘थामा’ की कमाई, नौवें दिन ऐसा रहा आयुष्मान खुराना की फिल्म का हाल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
100 करोड़ी बनने के बाद लुढ़की ‘थामा’ की कमाई, नौवें दिन ऐसा रहा आयुष्मान खुराना की फिल्म का हाल
मैडॉक के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की हालिया रिलीज फिल्म ‘थामा’ इन दिनों सिनेमाघरों में बनी हुई है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। अब फिल्म के 9वें दिन का कलेक्शन सामने आया है। जानिए बुधवार को कितनी रही फिल्म की कमाई?
2 of 5
थामा
- फोटो : एक्स
नौवें दिन ऐसी रही कमाई
आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘थामा’ सौ करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी है। अब फिल्म के नौवें दिन की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। खबर लिखे जाने तक ‘थामा’ ने नौवें दिन यानी बुधवार को 1.99 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। हालांकि, देर रात इन आंकड़ों में सुधार होने की संभावना है। इस तरह से 9 दिनों में ‘थामा’ 103.34 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है।
3 of 5
थामा
- फोटो : एक्स
100 करोड़ कमाने वाली आयुष्मान की पांचवीं फिल्म
‘थामा’ ने 24 करोड़ रुपए के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत की थी। इसके बाद फिल्म का अब तक का सफर बॉक्स ऑफिस पर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। फिल्म के 100 करोड़ क्लब में एंट्री करते ही फिल्म आयुष्मान के करियर की पांचवीं 100 करोड़ी फिल्म बन गई है। ‘थामा’ से पहले आयुष्मान की जिन फिल्मों ने 100 करोड़ से ऊपर की कमाई की है, उनमें ‘बधाई हो’, ‘बाला’, ‘ड्रीम गर्ल’ और ‘ड्रीम गर्ल 2’ शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एक दीवाने की दीवानियत और थामा
- फोटो : x
‘एक दीवाने की दीवानियत’ से मिल रही टक्कर
बॉक्स ऑफिस पर ‘थामा’ की टक्कर हर्षवर्धन राणे की ‘एक दीवाने की दीवानियत’ से हो रही है। हालांकि, ‘थामा’ ‘एक दीवाने की दीवानियत’ पर भारी पड़ रही है। साथ में रिलीज हुई ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने 9वें दिन 1.88 करोड़ रुपए की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म 50 करोड़ के आंकड़े को भी पार कर चुकी है। फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 51.38 करोड़ रुपए पहुंच चुका है।
विज्ञापन
5 of 5
थामा
- फोटो : सोशल मीडिया
हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म है ‘थामा’
‘थामा’ मैडॉक फिल्म्स के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म है। आदित्य सरपोतदार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में बैतालों की कहानी दिखाई गई है। जिसमें रश्मिका और आयुष्मान दोनों ही बैताल बने हुए हैं। फिल्म में हॉरर-कॉमेडी के साथ एक लव स्टोरी भी दिखाई गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।