फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Bhootnii Box Office: 'द भूतनी' ने पहले दिन ही किया निराश, महज इतने लाख की हुई कमाई

Thu, 01 May 2025 08:46 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 01 May 2025 08:46 PM IST
सार

The Bhootnii Box Office Day 1: 'द भूतनी' फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन के शुरूआती आंकड़े आ चुके हैं। फिल्म के पहले दिन की कमाई ने काफी निराश किया है। आइए जानते हैं फिल्म की पहले दिन की कमाई।
 

विज्ञापन
The Bhootnii box office collection day one sanjay dutt mouni roy palak tiwari
द भूतनी - फोटो : एक्स
संजय दत्त की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'द भूतनी' बड़े पर्दे पर आज यानी 1 मई को आ चुकी है। फिल्म रिलीज होने के बाद काफी चर्चा में है। माना जा रहा था कि ये फिल्म अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' को टक्कर देने वाली है। दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर टकरा गई हैं। ऐसे में जानकार कह रहे हैं कि फिल्म 'द भूतनी' को नुकसान हुआ है। फिल्म के आज के शुरूआती कलेक्शन आ चुके हैं। आइए जानते हैं द भूतनी की पहले दिन की कमाई के बारे में।
The Bhootnii box office collection day one sanjay dutt mouni roy palak tiwari
द भूतनी - फोटो : एक्स
'द भूतनी' की पहले दिन की कमाई
हॉरर कॉमेडी फिल्म 'द भूतनी' में संजय दत्त, मौनी रॉय और पलक तिवारी हैं। काफी इंतजार के बाद फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। आज फिल्म ने कितनी कमाई की है इसके शुरूआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। फिल्मों के कलेक्शन की जानकारी देने वाली वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो खबर लिखे जाने तक 'द भूतनी' ने महज 58 लाख रुपये की ही कमाई की है।
Waves Summit: 'फौ-जी डोमिनेशन' का हुआ अनावरण, अक्षय कुमार ने बताई गेम की खासियत
 
The Bhootnii box office collection day one sanjay dutt mouni roy palak tiwari
द भूतनी - फोटो : एक्स
रेड 2 के सामने नहीं टिक पाई द भूतनी
फिल्म समीक्षक मान रहे थे कि 'द भूतनी' अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' को टक्कर देगी लेकिन इसका अल्टा हुआ है। जहां 'द भूतनी' ने आज 58 लाख रुपयों की कमाई की है वहीं 'रेड 2' ने अब तक 16.69 करोड़ की कमाई की है।
Rishi Kapoor: जब ऋषि कपूर ने की थी आलिया भट्ट की तारीफ, बोले- फिल्मों को लेकर उनकी पसंद...
विज्ञापन
विज्ञापन
The Bhootnii box office collection day one sanjay dutt mouni roy palak tiwari
पलक तिवारी - फोटो : एक्स
क्या है 'द भूतनी' की कहानी
फिल्म 'द भूतनी' में एक हैरतअंगेज कहानी दिखाई गई है। फिल्म की कहानी एक वार्षिक वर्जिन ट्री पूजा के आस पास घूमती है। वर्जिन ट्री के बारे में अफवाह है कि जो कोई भी इस ट्री की पूजा करता है उसे प्यार मिल जाता है। शांतनु एक दिल टूटा हुआ आशिक है। वह ट्री से कामना करता है कि उसे प्यार मिल जाए। उसकी जिंदगी में प्यार आता है लेकिन वह एक भूतनी होती है।
विज्ञापन
The Bhootnii box office collection day one sanjay dutt mouni roy palak tiwari
द भूतनी - फोटो : एक्स
संजय दत्त का काम
आपको बता दें कि संजय दत्त के पास 2025 में कई फिल्में हैं। वह जल्द ही 'द राजा साब', 'हाउसफुल 5', 'सन ऑफ सरदार 2', 'बागी 4' और 'वास्तव 2' में नजर आने वाले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed