प्राइम वीडियो की सीरीज 'द फैमिली मैन' अपने तीसरे सीजन के साथ वापसी कर रही है। बीते दिनों इसका फर्स्ट लुक सामने आया था। वहीं, आज शुक्रवार 27 जून को 'द फैमिली मैन 3' का एनाउंसमेंट वीडियो जारी किया गया है। मनोज बाजपेयी की सीरीज में इस बार जयदीप अहलावत की भी एंट्री हुई है। वे विलेन की भूमिका में हैं। जानते हैं नेटिजन्स क्या कह रहे हैं?
The Family Man 3: 'द फैमिली मैन 3' में जयदीप अहलावत की एंट्री, यूजर्स बोले- शाहिद खान से टकराएंगे सरदार खान
Jaideep Ahlawat Entry In The Family Man 3: आज शुक्रवार को चर्चित सीरीज 'द फैमिली मैन' के तीसरे सीजन का एलान किया गया है। इस बार जयदीप अहलावत भी रौनक बढ़ाने वाले हैं। उनकी एंट्री पर दर्शकों में उत्साह है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयदीप अहलावत की एंट्री से उत्साहित दर्शक
प्राइम वीडियो के यूट्यूब चैनल से टीजर वीडियो शेयर किया गया है। इसमें मनोज बाजपेयी खुद को लाइफ और रिलेशनशिप काउंसलर बता रहे हैं। जयदीप अहलावत की झलक है। सीरीज के तीसरे भाग में जयदीप अहलावत की एंट्री से नेटिजन्स खुश हैं। मनोज और जयदीप, दोनों सितारों को एक साथ देख दर्शकों की दिलचस्पी सीरीज के प्रति और बढ़ गई है।

शाहिद खान से टकराएंगे सरदार खान
नेटिजन्स कमेंट कर रहे हैं कि सरदार खान और शाहिद खान आमने-सामने होंगे। बता दें कि जयदीप और मनोज 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में काम कर चुके हैं। हालांकि, इसमें दोनों का साथ में कोई सीन नहीं था। 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में मनोज बाजपेयी को सरदार खान के रूप में देखा गया। वहीं, शाहिद खान के रूप में जयदीप अहलावत नजर आए।
The Family Man S3: 'द फैमिली मैन 3' का एलान, निमरत कौर की एंट्री; मनाेज बाजपेयी से टक्कर लेते दिखेगा ये एक्टर
आमने-सामने होंगे ओटीटी के सुपरस्टार
मनोज बाजपेयी और जयदीप अहलावत दोनों ही ओटीटी के धुरंधर हैं। सीरीज से लेकर ओटीटी फिल्मों तक, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दोनों की लोकप्रियता है। ऐसे में इस सीरीज में अब इन्हें एक फ्रेम में देखना दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। यह सीरीज इसी साल यानी 2025 में आएगी। हालांकि, अभी रिलीज डेट का एलान नहीं हुआ है।
सीरीज का पहला सीजन 2019 में आया था। फिर दूसरा सीजन साल 2021 में आया। पिछले दोनों सीजन दर्शकों के बीच खूब लोकप्रिय रहे। इस बार कास्ट में जयदीप अहलावत के अलावा निमरत कौर की एंट्री भी हुई है। वे भी विलेन के रोल में हैं। यानी मनोज बाजपेयी का सामना दो दुश्मनो से होगा।