Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
The Greatest Of All Time Box Office Collection Day 2 know about vijay Venkat Prabhu film goat total earnings
{"_id":"66db1da8c18ad7a8a2088036","slug":"the-greatest-of-all-time-box-office-collection-day-2-know-about-vijay-venkat-prabhu-film-goat-total-earnings-2024-09-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"GOAT Collection Day 2: दूसरे दिन धड़ाम हुई विजय की 'ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम', 'लियो' को भी टक्कर नहीं दे पाई फिल्म","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
GOAT Collection Day 2: दूसरे दिन धड़ाम हुई विजय की 'ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम', 'लियो' को भी टक्कर नहीं दे पाई फिल्म
साउथ सुपरस्टार विजय की फिल्म 'ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' उर्फ 'द गोट' आखिरकार सिनेमाघरों में बीते दिन यानी 5 सितंबर, 2024 को रिलीज हो चुकी है। 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर सधी हुई शुरुआत की थी। पहले दिन की कमाई के साथ 'द गोट' इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली तमिल फिल्म भी बन गई। वहीं, अब दूसरे दिन के कमाई के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं, चलिए जानते हैं कि आज फिल्म ने कितनी कमाई की।
2 of 5
ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम
- फोटो : एक्स @archanakalpathi ·
विजय की 'द गोट' ने पहले दिन 44 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। हालांकि, यह फिल्म 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन को पार नहीं कर पाई, लेकिन सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली इस साल की पहली तमिल फिल्म जरूर बन गई।
3 of 5
ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम
- फोटो : इंस्टाग्राम @actorvijay
वहीं, अब दूसरे दिन की कमाई के आंकड़े निराश करने वाले हैं। पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन की कमाई हैरान करने वाली है। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में लगभग 47 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने आज, शुक्रवार यानी दूसरे दिन 23.65 करोड़ रुपये की कमाई की। इस कमाई के आंकड़े के साथ विजय को झटका लगा है, लेकिन अब वीकएंड पर फिल्म की कमाई में उछाल आने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम
- फोटो : इंस्टाग्राम @actorvijay
'द गोट' का बजट लगभग 400 करोड़ रुपये है। ऐसे में फिल्म ने पहले दिन बजट का 11 प्रतिशत का हिस्सा कमा पाई थी। विजय की आखिरी फिल्म 'लियो' थी, जिसने ओपनिंग डे पर 76.2 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ऐसे में विजय की 'द गोट' उनकी आखिरी रिलीज फिल्म के मुकाबले अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। इसका बजट लगभग 300 करोड़ था और ऐसे में 'लियो' ने पहले दिन बजट का लगभग 25 प्रतिशत हिस्सा कमा लिया था।
विज्ञापन
5 of 5
ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम
- फोटो : इंस्टाग्राम @actorvijay
वहीं, कुल कलेक्शन की बात करें तो दूसरी दिन की कमाई के बाद 'ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' अब तक 67.65 करोड़ रुपये कमा चुकी है। इस फिल्म के जरिए निर्देशक वेंकट प्रभु और विजय ने पहली बार साथ काम किया है। 'द गोट' विजय की 68वीं फिल्म है। यह फिल्म एजीएस एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है। युवान शंकर राजा ने गाने और मूल स्कोर की रचना की है। सिद्धार्थ नूनी फोटोग्राफी के निर्देशक हैं। वेंकट राजन ने संपादन का काम संभाला है। वहीं कलाकारों की बात करें तो इस फिल्म में विजय के अलावा माइक मोहन, प्रशांत, प्रभु देवा, स्नेहा, लैला, जयराम, मीनाक्षी चौधरी और योगी बाबू जैसे कलाकारों की टोली भी शामिल है। फिल्म में वेंकट प्रभु के भाई प्रेमगी, वैभव, अरविंद आकाश और अजय राज भी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।