दूसरे दिन फिल्म 'द केलर स्टोरी 2' को वीकएंड का फायदा मिला है। पहले दिन के मुकाबले इसकी कमाई में कई गुना इजाफा हुआ है। वहीं अमेरिकी फिल्म 'स्क्रीम 7' को बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करना पड़ रहा है। सोलहवें दिन 'ओ रोमियो' ने ठीक-ठाक कलेक्शन किया है। 'अस्सी' अब भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में नाकाम है।
2 of 5
'द केरल स्टोरी 2'
- फोटो : वीडियो ग्रैब
द केरल स्टोरी 2
कामाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। दूसरे दिन फिल्म को वीकएंड का फायदा मिला। शनिवार को इसने 4.65 करोड़ रुपये कमाए। पहले दिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रंग नहीं दिखा पाई थी। पहले दिन इसने 75 लाख रुपये कमाए थे। इसमें उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया ने अभिनय किया है।
स्क्रीम 7
फिल्म 'स्क्रीम 7' ने शनिवार को 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। पहले दिन इसने 40 लाख रुपये कमाए थे। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का कुल कलेक्शन 90 लाख रुपये हो गया है। फिल्म का कलेक्शन देख कर लगता है कि यह भारत के दर्शकों को प्रभावित नहीं कर पा रही है। इसके निर्देशक केविन विलियमसन हैं।
4 of 5
अस्सी फिल्म का ट्रेलर
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
अस्सी
अहम सामाजिक मुद्दे पर बनी फिल्म 'अस्सी' ने बॉक्स ऑफिस पर नौवें दिन 59 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 7.99 करोड़ रुपये हो गया है। यह फिल्म 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसके निर्देशक अनुभव सिन्हा हैं। इसमें तापसी पन्नू ने अहम किरदार निभाया है।
5 of 5
ओ रोमियो टीजर
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
ओ रोमियो
गैंगस्टर हुसैन उस्तरा पर आधारित फिल्म 'ओ रोमियो' ने शनिवार को 1.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। शुक्रवार को इसने 1.15 करोड़ रुपये कमाए थे। 16 दिनों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 64 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इसमें शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी ने अहम किरदार निभाया है। इसके निर्देशक विशाल भारद्वाज हैं।