फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Sabarmati Report Day 3: तीसरे दिन विक्रांत की फिल्म ने पकड़ी रफ्तार, जानें रविवार को किया कितना कलेक्शन

Sun, 17 Nov 2024 09:36 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sun, 17 Nov 2024 09:36 PM IST
सार

The Sabarmati Report Day 3: ‘द साबरमती रिपोर्ट’ ने वीकेंड पर अन्य दिनों की तुलना में अच्छा प्रदर्शन किया है। आइए जानते हैं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से कितने रुपये जोड़े। 
 

विज्ञापन
The Sabarmati Report Day 3 box office collection Vikrant massey riddhi dongra raashii khanna movie earnings
द साबरमती रिपोर्ट - फोटो : इंस्टाग्राम:@balajimotionpictures
विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ गोधरा कांड की दर्दनाक घटना पर आधारित है। फिल्म ने 15 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दिया और एक धीमी शुरुआत की। पहले दिन ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पसीने छोड़ दिए, लेकिन फिल्म में दर्शकों ने दूसरे और तीसरे दिन रुचि दिखाई, जिसका असर इसकी कमाई पर साफ दिख रहा है। आइए जानते हैं फिल्म ने तीसरे दिन कितना कलेक्शन किया?


 
The Sabarmati Report Day 3 box office collection Vikrant massey riddhi dongra raashii khanna movie earnings
द साबरमती रिपोर्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@ektakapoor
पहले दिन की कमाई
गोधरा कांड की दर्दनाक घटना पर बनी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ का प्रशंसकों को काफी लंबे समय से इंतजार था। फिल्म ने ओपनिंग डे पर एक करोड़ 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया। यह फिल्म की काफी खराब और धीमी शुरुआत मानी जाएगी।
Singham Again Collection Day 17: फ्लॉप होने का बढ़ा खतरा, भूल भुलैया 3 से भी पीछे हुई सिंघम अगेन

 
The Sabarmati Report Day 3 box office collection Vikrant massey riddhi dongra raashii khanna movie earnings
द साबरमती रिपोर्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@ektakapoor
दूसरे दिन सिनेमाघरों की ओर बढ़े दर्शक
दूसरे दिन की कमाई ने संभवतः निर्माताओं को थोड़ी राहत जरूर पहुंचाई होगी। पहले दिन की तुलना में इसने दूसरे दिन दोगुनी कलेक्शन की। दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर विक्रांत की फिल्म ने 2.1 करोड़ रुपये का कारोबार किया

 
विज्ञापन
विज्ञापन
The Sabarmati Report Day 3 box office collection Vikrant massey riddhi dongra raashii khanna movie earnings
द साबरमती रिपोर्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@ektakapoor
वीकेंड पर मिली और राहत
रिलीज के बाद 17 नवंबर यानी पहले रविवार को दर्शक ‘द साबरमती रिपोर्ट’ देखने के लिए घरों से निकले। हालांकि, वीकेंड पर इसे और अच्छी कमाई करनी चाहिए थी, लेकिन फिर भी ओपनिंग डे को देखा जाए तो यह एक अच्छा वीकेंड फिल्म के लिए कहा जा सकता है। वहीं, सोमवार का कलेक्शन फिल्म की दशा तय करने में अहम भूमिका निभाएगा। तीसरे दिन फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस से 2.88 करोड़ का कलेक्शन किया है। यह आंकड़ा अभी ज्यादा और कम हो सकता है। इसी के साथ फिल्म की अब तक की कुल कमाई  6.23 करोड़ रुपये हो गई है।

 
विज्ञापन
The Sabarmati Report Day 3 box office collection Vikrant massey riddhi dongra raashii khanna movie earnings
फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' - फोटो : इंस्टाग्राम @vikrantmassey
कितना है फिल्म का बजट?
फिल्म के बजट की बात की जाए तो कहा जा रहा है कि यह फिल्म करीब 50 करोड़ के आस-पास के लागत में बनी है। हालांकि, फिल्म जिस तरह से प्रदर्शन कर रही है। उसे यह आंकड़ा छूने में एड़ी से चोटी का जोर लगाना पड़ जाएगा।  
Matka Box Office Collection Day 4: चौथे दिन भी खाली रह गया वरूण तेज का 'मटका', बॉक्स ऑफिस पर फीका रहा रविवार
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed