फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Sabarmati Report: ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी से मिलीं एकता कपूर, फिल्म को कर मुक्त करने के लिए जताया आभार

Tue, 03 Dec 2024 05:50 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 03 Dec 2024 05:50 PM IST
सार

The Sabarmati Report: 'द साबरमती रिपोर्ट' की निर्माता एकता कपूर ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से मुलाकात की और उन्हें फिल्म को टैक्स फ्री करने के लिए धन्यवाद भी कहा। 

विज्ञापन
The Sabarmati Report producer Ektaa Kapoor met Odisha CM Mohan Charan Majhi thanked him to make film tax free
निर्माता एकता कपूर और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी - फोटो : ANI

विक्रांत मैसी की फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' इन दिनों चर्चा में है। वहीं, अब फिल्म की निर्माता एकता आर कपूर ने मंगलवार को भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्यमंत्री चरण माझी से मुलाकात की। बैठक के दृश्य ऑनलाइन सामने आए, जिसमें सीएम मोहन चरण माझी और एकता को गर्मजोशी से अभिवादन करते देखा जा सकता है। एकता ने लिंगराज मंदिर का भी दौरा किया और वहां पूजा-अर्चना की।

The Sabarmati Report producer Ektaa Kapoor met Odisha CM Mohan Charan Majhi thanked him to make film tax free
निर्माता एकता कपूर और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी - फोटो : ANI

ओडिशा में कर मुक्त फिल्म
निर्माता एकता कपूर ने मुख्यमंत्री मोहन माझी से मुलाकात कर 'द साबरमती रिपोर्ट' को ओडिशा में कर मुक्त घोषित करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री माझी और मंत्रिपरिषद से फिल्म देखने का आग्रह किया था। संसदीय कार्य मंत्री मुकेश महालिंग ने बताया कि 28 नवंबर को ओडिशा सरकार ने 'द साबरमती रिपोर्ट' से मनोरंजन कर हटाने की घोषणा की है।

The Sabarmati Report producer Ektaa Kapoor met Odisha CM Mohan Charan Majhi thanked him to make film tax free
मोहन चरण माझी - फोटो : PTI

फिल्म पर क्या बोले मोहन चरण माझी
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने अपने एक्स हैंडल पर कहा, 'लोगों की सरकार ने एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म 'साबरमती रिपोर्ट' को ओडिशा में टैक्स फ्री करने का फैसला किया है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे गोधरा अग्निकांड में कार सेवकों को अपने निहित स्वार्थों को पूरा करने और अशांति पैदा करने के लिए जिंदा जला दिया गया था। यह फिल्म रोंगटे खड़े कर देगी, क्योंकि यह अतीत की दिल दहला देने वाली सच्चाई को सामने लाती है और आम जनता को अधिक जागरूक बनाती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
The Sabarmati Report producer Ektaa Kapoor met Odisha CM Mohan Charan Majhi thanked him to make film tax free
स्क्रीनिंग में (बाएं से दाएं) मनोहर लाल, जीतन राम मांझी, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह, पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा और मनसुख मांडविया जैसे राजनेता मौजूद रहे - फोटो : एक्स

पीएम मोदी ने की फिल्म के टीम की तारीफ
इससे पहले विशेष रूप से सोमवार को एकता ने 'द साबरमती रिपोर्ट' की टीम के साथ दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फिल्म की एक विशेष स्क्रीनिंग में भाग लिया। पीएम मोदी ने फिल्म बनाने में उनके प्रयास के लिए फिल्म निर्माताओं की सराहना की। पीएम ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ''द साबरमती रिपोर्ट' की स्क्रीनिंग में एनडीए के साथी सांसदों के साथ शामिल हुआ। मैं फिल्म के निर्माताओं को उनके प्रयास के लिए सराहना करता हूं।'

विज्ञापन
The Sabarmati Report producer Ektaa Kapoor met Odisha CM Mohan Charan Majhi thanked him to make film tax free
द साबरमती रिपोर्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@ektakapoor

विक्रांत मैसी ने जताई थी खुशी
फिल्म के अभिनेता विक्रांत मैसी ने स्क्रीनिंग में शामिल होने को अपने करियर का सबसे अहम पल बताया। स्क्रीनिंग के बाद विक्रांत ने मीडिया से अपना अनुभव साझा करते हुए कहा, 'मैंने प्रधानमंत्री, सभी कैबिनेट मंत्रियों और कई सांसदों के साथ फिल्म देखी। यह एक खास अनुभव था। मैं अभी भी इसे शब्दों में पूरी तरह से व्यक्त नहीं कर सकता, क्योंकि मैं बहुत खुश हूं... यह मेरे करियर का सबसे ऊंचा बिंदु है कि मुझे प्रधानमंत्री के साथ अपनी फिल्म देखने का मौका मिला।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed