Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
These bollywood actress charge huge amount for item songs samantha ruth prabhu kareena kapoor other celebritie
{"_id":"66a63521dee1e44913003d32","slug":"these-bollywood-actress-charge-huge-amount-for-item-songs-samantha-ruth-prabhu-kareena-kapoor-other-celebritie-2024-07-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Item Songs: तमन्ना भाटिया से लेकर नोरा फतेही ने फिल्मों में किया है आइटम सॉन्ग पर डांस, चार्ज करती हैं करोड़ों","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Item Songs: तमन्ना भाटिया से लेकर नोरा फतेही ने फिल्मों में किया है आइटम सॉन्ग पर डांस, चार्ज करती हैं करोड़ों
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Sun, 28 Jul 2024 05:45 PM IST
सार
बॉलीवुड फिल्मों में एक्शन, थ्रिलर, हॉरर और सस्पेंस भरपूर होता है, लेकिन हर एक फिल्म में अगर एक आइटम सॉ्ग देखने को मिल जाए तो उस फिल्म की पॉपुलैरिटी के साथ ही उस फिल्म का क्रेज लोगों के बीच कुछ ज्यादा ही बढ़ जाता है। आइए आज आपको बताते हैं कि बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों के बारे में जिन्हेंने अपने हॉट डांस मूव्स से आइटम नंबर को पॉपुलर बनाया, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये अभिनेत्रियां एक आइटम सॉन्ग पर डांस करने के लिए कितनी मोटी रकम वसूल करती हैं अगर नहीं तो जानिए इस खास रिपोर्ट में।
विज्ञापन
1 of 7
आइटम नंबर के करोड़ों चार्ज करती हैं ये अभिनेत्रियां
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड फिल्मों में एक्शन, थ्रिलर, हॉरर और सस्पेंस भरपूर होता है, लेकिन अगर फिल्म में एक आइटम सॉन्ग हो तो वह उस फिल्म की पॉपुलैरिटी बढ़ा देता है। इसके साथ ही उस फिल्म का क्रेज लोगों के बीच कुछ ज्यादा ही बढ़ जाता है। आइए आज आपको बताते हैं कि बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों के बारे में जिन्हेंने अपने हॉट डांस मूव्स से आइटम नंबर को पॉपुलर बनाया, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये अभिनेत्रियां एक आइटम सॉन्ग पर डांस करने के लिए कितनी मोटी रकम वसूल करती हैं अगर नहीं तो जानिए इस रिपोर्ट में।
तमन्ना भाटिया इन दिनों आगामी हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्री 2' को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फिल्म में तमन्ना ने 'आज की रात' नाम का एक आइटम सॉन्ग किया है, जिसमें उन्होंने अपने जबर्दस्त डांस मूव्स से सोशल मीडिया में आग लगा दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तमन्ना एक आइटम सॉन्ग के लिए एक करोड़ रुपए वसूल करती हैं।
सामंथा रुथ प्रभु जल्द ही डीके द्वारा निर्देशित आगामी पीरियड फैंटेसी थ्रिलर 'रक्त ब्रह्मांड' का हिस्सा बनने वाले हैं। इस सीरीज में अली फजल के साथ सामंथा रुथ प्रभु भी नजर आएगी। पहली बार अली फजल, सामंथा के साथ काम करेंगे। ये तो हो गई वर्कफ्रंट की बात। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सामंथा ने 'पुष्पा' के गाने 'ऊ अंटावा' के लिए पांच करोड़ रुपये चार्ज किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
नोरा फतेही
- फोटो : इंस्टाग्राम@norafatehi
नोरा फतेही अभिनय से ज्यादा अपने डांस मूव्स के लिए ज्यादा प्रसिद्ध हैं। नोरा ने एक नहीं बल्कि कई फिल्मों में आइटम सॉन्ग किए हैं। उनका 'दिलबर' सॉन्ग लोगों के बीच काफी प्रसिद्ध हुआ था। इस गाने में नोरा की जमकर तारीफ हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नोरा एक गाने पर डांस करने के लिए पूरे 2 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।
विज्ञापन
5 of 7
सनी लियोनी
- फोटो : इंस्टाग्राम@sunnyleone
सनी लियोनी ने इंडस्ट्री को कई पॉपुलर आइटम नंबर दिए हैं, जिनमें बेबी डॉल, देसी लुक और लैला मैं लैला शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जब सनी ने फिल्मों में आइटम नंबर करना शुरू किया था तब वह एक गाने के महज 25 लाख रुपये चार्ज करती थीं, लेकिन अब उन्होंने अपनी फीस बढ़ा दी है और अब सनी एक आइटम नंबर को करने के लिए दो करोड़ रुपये चार्च करती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।