{"_id":"66b0efd7bcfa20b8f00ad61a","slug":"these-bollywood-celebs-are-nature-lovers-jackie-shroff-amit-sadh-randeep-hooda-dia-mirza-2024-08-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nature Lover Bollywood Celebs: नेचर लवर हैं ये सितारे, पर्यावरण के प्रति रखते हैं अटूट प्यार","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Nature Lover Bollywood Celebs: नेचर लवर हैं ये सितारे, पर्यावरण के प्रति रखते हैं अटूट प्यार
Mon, 05 Aug 2024 09:09 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Mon, 05 Aug 2024 09:09 PM IST
विज्ञापन
बॉलीवुड के ये सितारे हैं नेचर लवर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की चकाचौंध की दुनिया में कुछ ऐसे सितारे भी हैं जो प्रकृति से प्रेम करते हैं। वह ना सिर्फ प्रकृति के प्रति प्रेम रखते हैं, बल्कि प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के प्रबल समर्थक भी हैं। इन अभिनेताओं ने हमेशा प्रकृति के संरक्षण को लेकर आवाज उठाई है। इन सितारों ने फिल्मी पर्दे पर तो प्रभाव छोड़ा ही है, लेकिन अपने निजी जीवन में भी पर्यावरण जैसे मुद्दे पर आवाज उठाकर लोगों का दिल जीता है। आइए जानते हैं फिल्मी पर्दे के उन सितारों के बारे में जिन्होंने अपने नेचर लव को दिखाया है।
जैकी श्रॉफ
- फोटो : इंस्टाग्राम @apnabhidu
जैकी श्रॉफ
दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ का पर्यावरण के प्रति प्रेम तो जग जाहिर है। वह हमेशा अपने साथ एक पौधा रखते हैं। वह अक्सर जैविक खेती और वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर अपनी राय रखकर उन्हें बढ़ावा देने का काम करते हैं। उनका प्रकृति के प्रति अटूट प्रेम है। फिल्मी पर्दे पर शानदार अभिनय के साथ-साथ उनका पर्यावरण के प्रति प्रेम सभी के लिए प्रेरणा का काम करता है।
Mr Bachchan: इस दिन 'मिस्टर बच्चन' के ट्रेलर से धूम मचाएंगे मास महाराजा, रवि तेजा की फिल्म का नया पोस्टर जारी

रणदीप हुड्डा
- फोटो : इंस्टाग्राम @randeephooda
रणदीप हुड्डा
अभिनेता रणदीप हुड्डा अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। वह जितना अभिनय के प्रति संजीदा हैं, उतना ही जुनूनी वन्यजीव संरक्षण के प्रति भी हैं। हुड्डा वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया समेत कई वन्यजीव संगठनों के एंबेसडर के रूप में काम कर चुके हैं। उन्हें अक्सर बचाव अभियानों में भाग लेते हुए और सख्त वन्यजीव संरक्षण कानूनों की वकालत करते हुए देखा गया है।

अमित साध
- फोटो : इंस्टाग्राम @theamitsadh
अमित साध
अमित साध बॉलीवुड के बहुमुखी प्रतिभा वाले कलाकार हैं। वह सिनेमा की दुनिया में शानदार प्रदर्शन तो करते ही हैं, साथ ही पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी काफी सजग दिखाई देते हैं। वह अपने इंस्टाग्राम पर अक्सर पर्यावरण के प्रति जागरूक करने वाले पोस्ट साझा करते रहते हैं।

दीया मिर्जा
- फोटो : इंस्टाग्राम @diamirzaofficial
दीया मिर्जा
खूबसूरत अभिनेत्री दीया मिर्जा बॉलीवुड की प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। कई फिल्मों में अपनी शानदार भूमिका से उन्होंने दर्शकों का दिल जीता है। बता दें कि वह एक कट्टर पर्यावरणविद भी हैं। भारत के लिए ‘संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सद्भावना’ राजदूत के रूप काम किया है। अभिनेत्री जलवायु कार्रवाई के लिए एक मुखर समर्थक भी रही हैं। उन्होंने पर्यावरण के अनुकूल फैशन को बढ़ावा देने से लेकर देश भर में वृक्षारोपण अभियान तक चलाया है।