Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
These bollywood Stars are trained martial artist akshay kumar tiger shroff sushmita sen deepika padukone
{"_id":"66474132082cf6ec2b0388e8","slug":"these-bollywood-stars-are-trained-martial-artist-akshay-kumar-tiger-shroff-sushmita-sen-deepika-padukone-2024-05-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Martial Artist: अक्षय कुमार से लेकर दीपिका पादुकोण तक, इन सितारों ने ली है मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Martial Artist: अक्षय कुमार से लेकर दीपिका पादुकोण तक, इन सितारों ने ली है मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Fri, 17 May 2024 05:14 PM IST
सार
बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स हैं जिन्होंने मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग ली हुई है। इस स्टार्स ने अपनी फिल्मों या फिर रियल लाइफ में मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग ली हैं। अक्षय कुमार से लेकर टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन अपनी फिटनेस और एक्शन के लिए प्रसिद्ध हैं। आज आपको उन्हीं स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग लेकर ट्रेनर्ड मार्शल आर्टिस्ट बन चुके हैं।
विज्ञापन
1 of 6
इन सितारों ने ली है मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स हैं जिन्होंने मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग ली हुई है। इस स्टार्स ने अपनी फिल्मों या फिर रियल लाइफ में मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग ली हैं। अक्षय कुमार से लेकर टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन अपनी फिटनेस और एक्शन के लिए प्रसिद्ध हैं। आज आपको उन्हीं स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग लेकर ट्रेनर्ड मार्शल आर्टिस्ट बन चुके हैं।
2 of 6
अक्षय कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
अक्षय कुमार बॉलीवुड के ऐसे हीरो हैं, जो फिल्मों में बॉडी डबल का इस्तेमाल बहुत कम करते हैं। वह अपनी फिल्मों के ज्यादातर स्टंट और एक्शन सींस खुद ही करना पसंद करते हैं। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार अपनी फिटनेस को लेकर काफी शर्तक रहते हैं। अक्षय ने थाईलैंड से मुआय थाई मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग ली हुई है।
3 of 6
टाइगर श्रॉफ
- फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
10 अप्रैल को रिलीज हुई फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में टाइगर श्रॉफ का दमदार एक्शन देखने को मिला। दर्शकों को उनका एक्शन अवतार काफी पसंद भी आया। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास रंग नहीं जमा पाई, लेकिन फिल्म में टाइगर के एक्शन सीन फैंस को बेहद पसंद आए। टाइगर भी अक्षय कुमार की तरह ही हैं। टाइगर भी अपनी ज्यादातर फिल्मों में खुद ही एक्शन सींस करते हैं। वह रोजाना जिम करते हैं, इसलिए वह काफी फिट और फुर्तीले हैं। बता दें कि टाइगर ने 14 साल की उम्र से ही मार्शल आर्ट्स सीखना शुरू कर दिया था। टाइगर ताइक्वांडो से लेकर वूशू, मॉडर्न कुंग फू, क्राव जैसी आर्ट्स सीख चुके हैं।
2009 में आई दीपिका पादुकोण की फिल्म 'चांदनी चौक टू चाइन' तो आपको याद ही होगी। इस फिल्म में दीपिका ने दो किरदार निभाए थे। एक सिंपल और दूसरी फाइटर लड़की का रोल निभाया था। इस फिल्म के लिए स्पेशली दीपिका ने जूजुत्सु की ट्रेनिग ली थी। फिल्म में उन्होंने अपने एक्शन से सभी को इंप्रेस कर दिया था।
विज्ञापन
5 of 6
जॉन अब्राहम
- फोटो : इंस्टाग्राम@thejohnabraham
बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम ने एमएमऐ और मार्शल आर्ट्स दोनों की ट्रेनिंग ली हुई है। जॉन अपनी एक्शन फिल्मों में भी इस मार्शल आर्ट्स का इस्तेमाल करते नजर आए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।