फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Novel Based Films: नॉवल पर बनी हैं ये सुपरहिट पांच फिल्में, एक ही लेखक की चार किताबें हैं शामिल

Wed, 10 Jul 2024 05:02 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Wed, 10 Jul 2024 05:02 PM IST
सार

भारतीय सिनेमा में कई बार ऐसी फिल्में बनी हैं, जिनकी कहानी एक किताब पर आधारित रही हैं। आज हम इस लेख में उन पांच सुपरहिट फिल्मों की बात करेंगे, जो एक नॉवेल पर आधारित थीं। 
 

विज्ञापन
These five superhit films 3 Idiots Kai Po Che Haider Half Girlfriend 2 States are based on the novels
नॉवल पर बनी हैं ये सुपरहिट पांच फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन के लिए लोग तरह-तरह की चीजें करना पसंद करते हैं। किसी को मनोरंजन के लिए खेलना अच्छा लगता है, तो किसी को फिल्में देखना या गाने सुनना। वहीं, कुछ लोगों को किताबें पढ़ना अच्छा लगता है। हालांकि, ज्यादातर लोग किसी कहानी को पर्दे पर देखना ज्यादा पसंद करते हैं, क्योंकि तब वह हमारे लिए एक बेहद शानदार अनुभव बन जाता है। भारतीय सिनेमा में कई बार ऐसी फिल्में बनी हैं, जिनकी कहानी एक किताब पर आधारित रही हैं। आज हम इस लेख में उन पांच सुपरहिट फिल्मों की बात करेंगे, जो एक नॉवेल पर आधारित थीं। 
These five superhit films 3 Idiots Kai Po Che Haider Half Girlfriend 2 States are based on the novels
'हाफ गर्लफ्रेंड' फिल्म का पोस्टर - फोटो : अर्जुन कपूर एक्स अकाउंट

'हाफ गर्लफ्रेंड' (2017)
साल 2017 में ये फिल्म रिलीज हुई यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन मशहूर निर्देशक मोहित सूरी ने किया था। फिल्म में अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। इन दोनों के अलावा विक्रांत मैसी , रिया चक्रवर्ती और सीमा बिस्वास भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म एक ग्रामीण परिवेश के बिहारी लड़के के बारे में है, जिसे एक अमीर लड़की रिया से प्यार हो जाता है। रिया उसके प्यार को नामंजूर कर देती है, लेकिन हाफ गर्लफ्रेंड बनने का फैसला करती है। फिल्म मशहूर उपन्यासकार चेतन भगत के इस नाम के ही एक उपन्यास पर आधारित है। चेतन भगत इस फिल्म के सह निर्माता भी हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। 

These five superhit films 3 Idiots Kai Po Che Haider Half Girlfriend 2 States are based on the novels
'2 स्टेट्स' फिल्म का एक सीन - फोटो : धर्मा प्रोडक्शनंस यूट्यूब

'2 स्टेट्स' (2014)
ये फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई एक हिंदी रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन अभिषेक वर्मन ने किया  है। फिल्म के निर्माता करण जौहर और साजिन नाडियाडवाला हैं। फिल्म में अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट मुख्य किरदारों में हैं, जबकि उनका साथ देते हुए अमृता सिंह, रोनित रॉय, रेवती और शिव कुमार सुब्रमण्यम सहायक भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म चेतन भगत के ही एक उपन्यास पर आधारित है। उन्होंने '2 स्टेट्स' नाम से साल 2009 में इस उपन्यास को रिलीज किया था, जिस पर यह फिल्म बनाई गई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
These five superhit films 3 Idiots Kai Po Che Haider Half Girlfriend 2 States are based on the novels
'हैदर' फिल्म का एक सीन - फोटो : नेटफ्लिक्स यूट्यूब

'हैदर' ( 2014)
'हैदर' एक राजनीतिक अपराधिक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें शाहिद कपूर, तब्बू, के के मेनन, श्रद्धा कपूर और इरफान खान मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है। वह इस शैली की फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। फिल्म का निर्माण विशाल भारद्वाज और सिद्धार्थ रॉय कपूर द्वारा किया गया है। यह फिल्म विलियम शेक्सपियर की त्रासदी पर आधारित उपन्यास हैमलेट का आधुनिक रुपांतर है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी।
जिस सब्जी को नापसंद करते थे बॉबी देओल, आज वही है पसंदीदा
 

विज्ञापन
These five superhit films 3 Idiots Kai Po Che Haider Half Girlfriend 2 States are based on the novels
'काई पो छे' फिल्म का पोस्टर - फोटो : यूटीवी मोशन पिक्चर्स यूट्यूब

'काई पो छे' (2013)
साल 2013 में रिलीज हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही थी। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया था। फिल्म का निर्माण रॉनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर ने किया था। फिल्म में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत, अमित साघ, राजकुमार राव और अमृता पुरी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म को दर्शकों और आलोचकों से काफी सराहना मिली थी। फिल्म चेतन भगत के उपन्यास थ्री मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ पर आधारित थी। 
Kalki 2898 AD: नाग अश्विन ने बताया 'कल्कि 2898 एडी' की सफलता को कैसे देख रहे प्रभास, सीक्वल को लेकर हैं उत्सुक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed