Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
These Illiterate Daughters in Law of TV So Educated in Real Life Rupali Ganguly Shubhangi Atre Giaa Manek
{"_id":"66584d127e4f1255aa076d1d","slug":"these-illiterate-daughters-in-law-of-tv-so-educated-in-real-life-rupali-ganguly-shubhangi-atre-giaa-manek-2024-05-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"TV Actress: पर्दे पर अनपढ़ बन दर्शकों के दिलों पर किया राज, जानें हकीकत में कितनी पढ़ी-लिखी हैं ये हसीनाएं","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
TV Actress: पर्दे पर अनपढ़ बन दर्शकों के दिलों पर किया राज, जानें हकीकत में कितनी पढ़ी-लिखी हैं ये हसीनाएं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Thu, 30 May 2024 03:26 PM IST
सार
टीवी पर अपने निभाये गए किरदारों से कलाकारों ने खूब शोहरत हासिल की है। छोटे पर्दे पर कई अभिनेत्रियों ने अनपढ़ बहू या कम लिखे पढ़े व्यक्ति की भूमिका निभाई है। मगर क्या आप जानते हैं, हकीकत में ये हसीनाएं बेहद पढ़ी-लिखी हैं।
विज्ञापन
1 of 5
कितनी पढ़ी-लिखी हैं टीवी की अनपढ़ बहुएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
टेलीविजन की एक अपनी ही लोकप्रियता है। बड़े पर्दे और ओटीटी के बेहतरीन कंटेंट के बाद भी छोटे पर्दे पर अपनी लोकप्रियता कायम रखी है। दर्शक आज भी टीवी धारावाहिकों को उतना ही पसंद करते हैं, जितना हमेशा से करते आए हैं। टीवी पर अपने निभाये गए किरदारों से कलाकारों ने खूब शोहरत हासिल की है। छोटे पर्दे पर कई अभिनेत्रियों ने अनपढ़ बहू या कम लिखे पढ़े व्यक्ति की भूमिका निभाई है। मगर क्या आप जानते हैं, हकीकत में ये हसीनाएं बेहद पढ़ी-लिखी हैं। तो चलिए जानते हैं इन अभिनेत्रियों के बारे में...
2 of 5
रुपाली गांगुली
- फोटो : इंस्टाग्राम
रुपाली गांगुली
'अनुपमा' फेम रुपाली गांगुली का नाम इस लिस्ट में पहले नंबर पर आता है। अनुपमा का किरदार निभाकर रुपाली ने देश के घर-घर में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। राजन शाही के शो में रुपाली ने कम पढ़ी लिखी महिला का किरदार निभाया है। शो में उनके किरदार ने खूब लोकप्रियता हासिल की है। मगर क्या आप जानते हैं कि रुपाली गांगुली रियल लाइफ में खूब पढ़ी लिखी हैं। उन्होंने होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई की है।
3 of 5
शुभांगी अत्रे
- फोटो : सोशल मीडिया
शुभांगी अत्रे
टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री शुभांगी अत्रे का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। टीवी सीरियल 'भाबी जी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी की भूमिका में शुभांगी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। कॉमेडी शो में उन्होंने अनपढ़ महिला का किरदार निभाया है। मगर आपकी भाभी जी यानी कि शुभांगी अत्रे रियल लाइफ में काफी पढ़ी लिखी हैं। अभिनेत्री ने रियल लाइफ में एमबीए की डिग्री ली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जिया मानेक
- फोटो : इंस्टाग्राम
जिया मानेक
टीवी की क्यूट अभिनेत्रियों में शुमार जिया मानेक का नाम भी इस सूची में शामिल हैं। उन्होंने सीरियल 'साथ निभाना साथिया' में गोपी बहु का किरदार निभाकर घर-घर में अपनी खूब पहचान बनाई थी। जिया ने इस शो में अनपढ़ बहु का किरदार निभाया था। रियल लाइफ में वह काफी पढ़ी लिखी हैं। जिया ने एडवर्टाइजिंग और मार्केटिंग में ग्रेजुएशन की है।
विज्ञापन
5 of 5
रतन राजपूत
- फोटो : इंस्टाग्राम
रतन राजपूत
'अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजो' से घर-घर में पहचान बनाने वाली अभिनेत्री रतन राजपूत का नाम भी इसमें शामिल है। इस शो में लाली के किरदार में रतन को खूब पसंद किया गया था। गांव की अनपढ़ लाली बनकर उन्होंने दर्शकों के दिलों पर अपनी एक अलग छाप छोड़ी थी। रियल लाइफ में रतन ने ग्रेजुएशन की डिग्री ली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।