Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
These stars celebrating International Yoga Day 2024 Shilpa Shetty Malaika Arora Kangana Ranaut anupam kher
{"_id":"66751ebfe334f9b6b6039ea3","slug":"these-stars-celebrating-international-yoga-day-2024-shilpa-shetty-malaika-arora-kangana-ranaut-anupam-kher-2024-06-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"International Yoga Day: बॉलीवुड पर छाया योग का जादू, शिल्पा से लेकर कंगना तक योगा के फायदे गिनवाती आईं नजर","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
International Yoga Day: बॉलीवुड पर छाया योग का जादू, शिल्पा से लेकर कंगना तक योगा के फायदे गिनवाती आईं नजर
आज पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। आम इंसान लेकर बॉलीवुड के सितारे तक योग के सहारे खुद को फिट रखने की कोशिश करते हैं। चलिए आपको बताते हैं आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर किन-किन सितारों ने अपने फैंस के संग वीडियो साझा करते हुए योग के फायदों को गिनवाया है ---
2 of 5
शिल्पा शेट्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस लिस्ट में शिल्पा शेट्टी का नाम सबसे पहले आता है। शिल्पा ने अपने फैंस के संग एक वीडियो साझा करते हुए कहा है, 'मैं जब भी योग करती हूं तब मैं खुद को कहती हूं कि मेरा मस्तिष्क मेरे नियंत्रण में है और ऐसा करके मुझे आनंद की अनुभूति मिलती है और साथ ही साथ मैं अपने मन को नियंत्रित रख पाती हूं'।
इस लिस्ट में मलाइका अरोड़ा का भी नाम शामिल हैं। मलाइका कई मौकों पर योग के फायदे को गिनवा चुकी हैं। वहीं आज अभिनेत्री ने एक रील को साझा करते हुए योग के फायदे को अपने फैंस को बताती नजर आईं।
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एक वीडियो को साझा कर योग के फायदे को अपने फैंस को बताते दिखे। अनुपम ने वीडियो साझा करते हुए लिखा है, 'योग स्वयं की स्वयं के माध्यम से स्वयं तक की यात्रा है। आप सभी को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई'।
कंगना रणौत भी योग के जरिए खुद को फिट रखती हैं। आज अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपनी एक तस्वीर को साझा करते हुए अपने फैंस को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देती नजर आईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।