फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Collection: एक हफ्ते में 'चंदू चैंपियन' ने की महज इतने करोड़ की कमाई, जानें अन्य फिल्मों का हाल

Fri, 21 Jun 2024 11:41 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Fri, 21 Jun 2024 11:41 AM IST
सार

कार्तिक की फिल्म के अलावा हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'मुंजा' और क्रिकेट पर आधारित 'मिस्टर एंड मिसेज माही' भी सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। दर्शकों को ये सभी फिल्में पसंद आ रही हैं, इसके बावजूद भी फिल्म की कमाई काफी धीमी हो रही है।

विज्ञापन
Thursday Box Office Report Chandu Champion Munjya Mr and Mrs Mahi Total Collection Deets Inside
चंदू चैंपियन, मुंजा, मिस्टर एंड मिसेज माही - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों दर्शकों के मनोरंजन के लिए कई फिल्में लगी हुई हैं। इनकी कमाई की बात करें तो ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही हैं। कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' की रिलीज को एक सप्ताह पूरा हो गया है। फिल्म धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। कार्तिक की फिल्म के अलावा हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'मुंजा' और क्रिकेट पर आधारित 'मिस्टर एंड मिसेज माही' भी सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। दर्शकों को ये सभी फिल्में पसंद आ रही हैं, इसके बावजूद भी फिल्म की कमाई काफी धीमी हो रही है। चलिए जानते हैं कि गुरुवार को इन सभी फिल्मों ने कैसा प्रदर्शन किया...

Thursday Box Office Report Chandu Champion Munjya Mr and Mrs Mahi Total Collection Deets Inside
कार्तिक आर्यन-चंदू चैंपियन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
चंदू चैंपियन

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' को रिलीज हुए एक हफ्ता पूरी हो गया है। यह फिल्म भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलिकांत पेटकर के जीवन संघर्षों पर आधारित है।इस फिल्म के लिए अभिनेता ने कड़ी मेहनत की है। दर्शकों को फिल्म की कहानी काफी पसंद आ रही है। इसके बावजूद फिल्म की कमाई हर रोज धीमी होती हुई दिखाई दे रही है।

Thursday Box Office Report Chandu Champion Munjya Mr and Mrs Mahi Total Collection Deets Inside
चंदू चैंपियन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कबीर खान के निर्देशन में बनी 'चंदू चैंपियन' में कार्तिक के अभिनय प्रदर्शन ने सभी का दिल जीत लिया है। फिल्म ने चार करोड़ 75 लाख रुपये के साथ ओपनिंग की थी। इसके बाद फिल्म की कमाई में जबर्दस्त उछाल देखने को मिला था। मगर अब फिर से फिल्म की रफ्तार काफी धीमी हो गई है। फिल्म ने सातवें दिन 2.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 35.25 करोड़ रुपये हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Thursday Box Office Report Chandu Champion Munjya Mr and Mrs Mahi Total Collection Deets Inside
मुंजा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मुंजा

शरवरी वाघ और अभय वर्मा स्टारर फिल्म 'मुंजा' टिकट खिड़की पर ठीक ठाक कमाई कर रही है। हिट का तमगा पाने के लिए फिल्म संघर्ष कर रही है। 7 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'मुंजा' की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। फिल्म की कमाई में अब लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। गुरुवार यानी कि 14वें दिन इसने 2.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसी के साथ इसने कुल 67.95 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। 

विज्ञापन
Thursday Box Office Report Chandu Champion Munjya Mr and Mrs Mahi Total Collection Deets Inside
मिस्टर एंड मिसेज माही - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मिस्टर एंड मिसेज माही

राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए 20 दिन से ज्यादा का समय हो गया है, अब तक ये अपना बजट निकालने में भी असफल रही है। फिल्म की कहानी दर्शकों को पसंद आई है, इसके बावजूद भी ये बेहद रफ्तार से आगे बढ़ी रही है। मिस्टर एंड मिसेज माही ने 21वें दिन 15 लाख रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही इसने 35.7 करोड़ रुपये का कुल कारोबार कर लिया है।

Sunny Deol: सनी देओल की पहली साउथ फिल्म का श्रीगणेश, इस बॉलीवुड हीरोइन को भी मिला बड़ा मौका

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed