{"_id":"66929dd9e9f683ba06083801","slug":"these-stars-had-a-grand-wedding-priyanka-chopra-nick-jonas-parineeti-chopra-raghav-chaddha-2024-07-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Celebs Expensive Wedding: बॉलीवुड सितारों ने रचाई भव्य शादी, समारोह में बहाया पानी की तरह पैसा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Celebs Expensive Wedding: बॉलीवुड सितारों ने रचाई भव्य शादी, समारोह में बहाया पानी की तरह पैसा
Sat, 13 Jul 2024 09:02 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Sat, 13 Jul 2024 09:02 PM IST
विज्ञापन
इन सितारों ने अपनी शादी में खर्च किए हैं खूब पैसे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12 जुलाई को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने शादी की। यह शादी देश की सबसे बड़ी और भव्य शादियों में से एक है। अनंत-राधिका की शादी में पैसा पानी की तरह बहा है, लेकिन इस मामले में हमारे बॉलीवुड सितारे भी कम नहीं हैं। उन्होंने भी अपनी शादी को भव्य बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। वैसे भी हिंदी सिनेमा के सितारों की शादी चर्चा का विषय रहती है। हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी सुर्खियों में रही। आइए आज जानते हैं बॉलीवुड के किन अभिनेताओं और अभिनेत्रियों ने महंगी शादी की है।
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम @priyankachopra
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी बॉलीवुड की सबसे मशहूर शादियों में से एक है। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर ने साल 2018 में 1 और 2 दिसंबर को बड़ी ही भव्यता के साथ शादी की। इनकी शादी के बाद चार रिसेप्शन रखे गए थे, जो दिल्ली, मुंबई और अमेरिका में आयोजित हुए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इनकी शादी में तीन से चार करोड़ रुपये खर्च हुए थे।
Maharaj: शूटिंग खत्म होने के बाद रह गई थी कमी, जयदीप अहलावत ने केवल एक दिन के शूट के लिए दोबारा घटाया वजन

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा
- फोटो : इंस्टाग्राम @parineetichopra
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा
प्रियंका चोपड़ा की बहन परिणीति चोपड़ा ने भी अपनी शादी बड़े ही भव्य तरीके से रचाई थी। साल 2023 में परिणीति ने ‘आप’ नेता राघव चड्ढा से शादी रचाई थी। दोनों ने राजस्थान के उदयपुर में बड़े ही धूमधाम से शादी की थी। दोनों की शादी के फंक्शन दिल्ली में आयोजित किए गए थे।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण
- फोटो : इंस्टाग्राम @deepikapadukone
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड के सबसे मशहूर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने बड़ी ही धूमधाम से अपनी शादी की थी। इनकी शादी कई दिनों तक सुर्खियों में बनी रही। इन दोनों ने इटली में शादी की थी। इटली में शादी करने के बाद भारत में इन्होंने चार रिसेप्शन किए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इनकी शादी का बजट लगभग 100 करोड़ का था।

सोनम कपूर ओर आनंद आहूजा
- फोटो : इंस्टाग्राम @sonamkapoor
सोनम कपूर और आनंद आहूजा
दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर की शादी भी इस लिस्ट में शामिल है। सोनम कपूर ने साल 2018 में आनंद आहूजा के साथ सात फेरे लिए। दोनों की शादी अनिल कपूर के घर हुई थी। कहा जाता है कि अपनी शादी में सोनम ने 90 लाख का लहंगा पहना था। इनकी शादी में करोड़ों रुपये खर्च हुए थे।