सब्सक्राइब करें

TV Actress: खुद से छोटी उम्र के लड़के के साथ शादी के बंधन में बंधीं ये एक्ट्रेस, हंसी-खुशी गुजार रहीं जिंदगी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 13 May 2023 05:20 PM IST
विज्ञापन
These TV Actresses Married Younger Man From Kishwer Merchant Suyyash Rai To Sanaya Irani Mohit Sehgal
टीवी सेलेब्स - फोटो : सोशल मीडिया

कहते हैं कि प्यार करने के लिए एक बड़ा दिल चाहिए होता है। दिमाग से सोचने वाले कभी प्यार नहीं कर सकते हैं। प्यार प्यार उम्र, रंग, जाति, धर्म नहीं देखता है। प्यार तो बस हो जाता है क्योंकि प्यार केवल समर्पण मांगता है, जो छोटे दिल वालों के बस की बात नहीं होती है। प्यार जैसे अनमोल एहसास का अनुभव कर पाना हर किसी के बस की बात नहीं होती है। बॉलीवुड में प्यार के इन परवानों के अनेक उदाहरण मिलेंगे, लेकिन आज के इस लेख में हम आपको उन टीवी एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने प्यार में उम्र की सीमा नहीं देखी। उन्होंने सिर्फ प्यार किया और अपने से छोटे उम्र के शख्स से शादी की। तो चलिए जानते हैं, उन अभिनेत्रियों के बारे में।  

Trending Videos
These TV Actresses Married Younger Man From Kishwer Merchant Suyyash Rai To Sanaya Irani Mohit Sehgal
किश्वर मर्चेंट और सुयश राय - फोटो : सोशल मीडिया

किश्वर मर्चेंट और सुयश राय
किश्वर मर्चेंट टीवी जगत की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उनके शोज को दर्शक आज भी देखना काफी पसंद करते हैं। आपको बता दें कि किश्वर ने सुयश राय से शादी की है। दोनों की मुलाकात  'प्यार की ये एक कहानी' के सेट पर हुई थी। किश्वर ने लंबे समय तक सुयश को डेट किया था। इसके बाद साल 2016 में दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। बता दें कि  किश्वर, सुयश से आठ साल बड़ी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
These TV Actresses Married Younger Man From Kishwer Merchant Suyyash Rai To Sanaya Irani Mohit Sehgal
देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी
देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी की जोड़ी टीवी जगत की हिट जोड़ियों में से एक है। दोनों की मुलाकात टीवी के लोकप्रिय शो  'रामायण' के सेट पर हुई थी। इस शो में दोनों राम और सीता के किरदार में नजर आए थे। ऑडियंस ने इनके किरदार को अपना खूब प्यार दिया था। आपको बता दें कि गुरमीत देबिना से एक साल छोटे हैं। यह कपल दो बेटियों के पेरेंट्स भी हैं।

These TV Actresses Married Younger Man From Kishwer Merchant Suyyash Rai To Sanaya Irani Mohit Sehgal
गौहर खान और जैद दरबार - फोटो : सोशल मीडिया

गौहर खान और जैद दरबार
गौहर खान टीवी ही नहीं बल्कि फिल्मी जगत का भी जाना माना नाम हैं। गौहर ने साल 2020 में जैद दरबार से शादी की थी। गौरतलब है क् शादी से पहले गौहर ने एक महीने तक जैद को डेट किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गौहर अपने पति जैद से 12 साल बड़ी हैं। एक तरफ जहां जैद 25 साल के हैं। वहीं, दूसरी तरफ गौहर 39 साल की है। दोनों जल्द ही एक बच्चे के माता-पिता बनने वाले हैं। 

विज्ञापन
These TV Actresses Married Younger Man From Kishwer Merchant Suyyash Rai To Sanaya Irani Mohit Sehgal
सनाया ईरानी और मोहित सहगल - फोटो : सोशल मीडिया

सनाया ईरानी और मोहित सहगल
सनाया ईरानी टीवी जगत का जाना माना नाम हैं। सनाया के अभिनय के दर्शक मुरीद हैं। सनाया ने मोहित सहगल से शादी की है। गौरतलब है कि दोनों की मुलाकात  'मिले जब हम तुम' के सेट पर हुई थी, जिसके बाद दोनों को प्यार हुआ और दोनों ने एक दूसरे से शादी करने का फैसला कर लिया। आपको बता दें कि सनाया अपने पति मोहित से दो साल बड़ी हैं।




 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed