फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TV Actors: कमाई के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस को भी मात देती हैं ये टीवी स्टार्स, नेट वर्थ जानकर रह जाएंगे दंग

Sun, 16 Apr 2023 05:08 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sun, 16 Apr 2023 05:08 PM IST
विज्ञापन
These TV Stars Who Earn More Than Bollywood Actors From Divyanka Tripathi to Rupali Ganguly
टीवी सेलेब्स - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड के समक्ष टीवी आज भी छोटे पर्दे के रूप में ही दर्शकों के सामने पेश किया जाता है। आज कल किसी फिल्म से ज्यादा एक्टर्स के फीस की चर्चा ज्यादा देखने को मिलती है। टीवी को दर्शकों ने हमेशा ही कम आंका है, हालांकि आज के समय में टेलीविजन बहुत बड़ा माध्यम बन चुका है और फिल्म इंडस्ट्री को भी कड़ी टक्कर दे रहा है। टीवी की बढ़ती लोकप्रियता के कारण अब दर्शकों के बीच टीवी स्टार्स की मांग बढ़ गई है। आज के इस लेख में हम आपको उन टीवी स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बॉलीवुड के छोटे-मोटे यहां तक कि स्थापित हीरो-हीरोइन से कहीं ज्यादा है।

These TV Stars Who Earn More Than Bollywood Actors From Divyanka Tripathi to Rupali Ganguly
रूपाली गांगुली - फोटो : social media

रूपाली गांगुली
टीवी की ‘अनुपमा’ यानी रूपाली गांगुली अपने मां के किरदार से ऑडियंस के बीच अच्छी खासी लोकप्रियता बटोर रही हैं। उनका सीरियल ‘अनुपमा’ दर्शकों के बीच काफी देखा जाता है। इस शो ने रूपाली के स्टारडम में चार चांद लगा दिया है। गौरतलब है कि रूपाली एक एपिसोड का दो से ढाई लाख रुपये चार्ज करती हैं और अभी तक सबसे ज्यादा डिमांडिंग अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हैं।

These TV Stars Who Earn More Than Bollywood Actors From Divyanka Tripathi to Rupali Ganguly
दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : social media

दिव्यांका त्रिपाठी
टीवी की सबसे चर्चित अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी आज भी अपने अभिनय के लिए दर्शकों के बीच अच्छी खासी लोकप्रियता बटोरती है। दिव्यांका को सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ से ऑडियंस के बीच पहचान मिली है। आपको बता दें कि दिव्यांका 80000 से एक लाख तक प्रति एपिसोड फीस चार्ज करती हैं। दिव्यांका टीवी की डिमांडिंग अभिनेत्रियों में से एक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
These TV Stars Who Earn More Than Bollywood Actors From Divyanka Tripathi to Rupali Ganguly
हिना खान - फोटो : social media

हिना खान
हिना खान टीवी ही नहीं बल्कि बॉलीवुड की भी जानी मानी अभिनेत्री हैं। हिना को ‘बिग बॉस 11’ से दर्शकों के बीच लोकप्रियता हासिल हुई थी। हालांकि, हिना यह शो हार गई थीं, लेकिन हारने के बावजूद वे शिल्पा शिंदे से ज्यादा चौकस घर ले गईं। आपको बता दें कि हिना खान प्रति एपिसोड एक लाख से 1.25 लाख चार्ज करती हैं। हालांकि, अभी उन्होंने टीवी शोज से दूरी बनाई हुई है।

विज्ञापन
These TV Stars Who Earn More Than Bollywood Actors From Divyanka Tripathi to Rupali Ganguly
अंकिता लोखंडे - फोटो : social media

अंकिता लोखंडे
एक समय ऐसा था, जब अंकिता लोखंडे का सीरियल पवित्र रिश्ता दर्शकों के बीच काफी देखा जाता है। इस सीरियल से ही अंकिता को असल पहचान मिली थी। हालांकि, बाद में अंकिता ने बॉलीवुड में भी अपना डेब्यू किया था। आपको बता दें कि अंकिता प्रति एपिसोड 90000 से 1.5 लाख प्रति एपिसोड डिमांड करती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed