गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर पवन कल्याण की फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' ने दस्तक की। फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया और बाकी फिल्मों को धूल चटा दी। फिल्म ने पहले ही दिन कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए। आइए जानते हैं फिल्म ने अपने दूसरे दिन कितना कलेक्शन कर लिया है।
OG Day 2 Collection: दो दिन में 100 करोड़ पार हुई पवन कल्याण की 'ओजी', कई फिल्मों को पीछे छोड़ा
OG Day 2 Collection Worldwide: साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए दो दिन हो गए हैं। फिल्म ने दूसरे दिन कैसा परफॉर्म किया है, चलिए आपको बताते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म के दूसरे दिन की कमाई
फिल्म ने दूसरे दिन खबर लिखे जाने तक सैकनिल्क के मुताबिक 19.24 करोड़ का आकंड़ा छू लिया है। अब इस फिल्म की कुल कमाई की बात करें तो 103.99 करोड़ का आंकड़ा पार हो गया है। फिल्म ने मात्र दो दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
यह खबर भी पढ़ें: OG Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर पवन कल्याण का राज, ‘दे कॉल हिम ओजी’ की आंधी में उड़ी बाकी फिल्में
साउथ के दिग्गज अभिनेता और राजनेता पवन कल्याण की मच अवेटेड फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही धमाकेदार कलेक्शन करते हुए 63 करोड़ रुपये कमा डाले। फिल्म ने कई रिकॉर्ड को धराशाई कर दिया है। इसके अलावा फिल्म ने रिलीज से पहले प्रीमियर में भी करीब 21 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था।
मेकर्स के मुताबिक फिल्म ने वर्ल्डवाइड 154 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। ‘दे कॉल हिम ओजी’ का निर्देशन सुजीत ने किया है। वहीं फिल्म में इमरान हाशमी और पवन कल्याण के अलावा प्रकाश राज, श्रेया रेड्डी और प्रियंका मोहन जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म 'ओजी' के भारतीय बॉक्स ऑफिस की बात करें तो इसने तेलुगु भाषी क्षेत्रों में सबसे शानदार प्रदर्शन किया है। तेलुगु में फिल्म ने पहले दिन ही 63 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर डाला। वहीं, तमिल में फिल्म ने सिर्फ 22 लाख रुपये कमाए। हिंदी पट्टी में फिल्म 50 लाख रुपये कमा पाई। सबसे कमजोरी कन्नड़ भाषी क्षेत्रों में है, जहां पहले दिन इसने सिर्फ तीन लाख रुपये कमाए।
Idhi Pawan Kalyan Cinema…..#OG Erases History 🔥
— DVV Entertainment (@DVVMovies) September 26, 2025
Worldwide Day 1 Gross - 154 Cr+ 💥#BoxOfficeDestructorOG #TheyCallHimOG pic.twitter.com/Olf8owSSSZ
फिल्म 'ओजी' का धमाल सिर्फ यहीं तक नहीं रुका। इस साल ओपनिंड डे पर वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाई करने के मामले में इसने रजनीकांत की फिल्म 'कुली' को धूल चटा दी है। फिल्म 'ओजी' दूसरे नंबर पर है। इस साल वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस के मामले में पवन कल्याण के भतीजे और एक्टर राम चरण की 'गेम चेंजर' पहले नंबर पर है, जिसने 186 करोड़ से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन किया। दूसरे नंबर पर 154 करोड़ से ज्यादा के ग्रॉस कलेक्शन के साथ 'ओजी' है। तीसने नंबर पर रजनीकांत की 'कुली' है, जिसमें ओपनिंग डे पर 151 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन किया था।