सब्सक्राइब करें

This Weekend Release: इस वीकेंड मिलेगा भरपूर मनोरंजन, थिएटर से लेकर ओटीटी पर तक देखिए ये फिल्में और वेब सीरीज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Fri, 30 May 2025 07:42 AM IST
सार

New Movies & Web Series Release On This Weekend: इस वीकेंड आपको फुल एंटरटेनमेंट मिलने वाला है। क्योंकि आज से शुरू हो रहा है नई फिल्मों और वेब सीरीज का आना। यहां जानिए इस वीकेंड कौन-कौनसी फिल्में और वेब सीरीज नई आ रही हैं।

विज्ञापन
This Weekend Release From Criminal Justice 4 To Hit 3 Retro thudarum Karate Kid Legends On Ott And Theaters
वीकेंड पर रिलीज हो रहीं फिल्में और सीरीज - फोटो : अमर उजाला

इन दिनों बच्चों की स्कूल में छुट्टियां चल रही हैं। अब अगर इन छुट्टियों को घर पर एंटरटेनमेंट के साथ बिताना चाहते हैं। तो इस वीकेंड सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी तक कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। इनके जरिए आप अपना वीकेंड अच्छे से एंजॉय कर सकते हैं।

This Weekend Release From Criminal Justice 4 To Hit 3 Retro thudarum Karate Kid Legends On Ott And Theaters
क्रिमिनल जस्टिस - फोटो : ट्विटर

क्रिमिनल जस्टिस
पंकज त्रिपाठी एक बार फिर माधव मिश्रा के किरदार में वापस आ गए हैं। इस बार वो एक हाई प्रोफाइल केस को सुलझाने आए हैं। क्रिमिनल जस्टिस का चौथा सीजन ‘क्रिमिनल जस्टिस: ए फैमिली मैटर’ आज से यानी कि 29 मई से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम कर रहा है।

This Weekend Release From Criminal Justice 4 To Hit 3 Retro thudarum Karate Kid Legends On Ott And Theaters
कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड'
मार्वल स्टूडियोज की 'कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड' इस साल फरवरी में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब यह फिल्म 28 मई से ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
This Weekend Release From Criminal Justice 4 To Hit 3 Retro thudarum Karate Kid Legends On Ott And Theaters
हिट 3 - फोटो : इंस्टाग्राम-

हिट 3
अपराध और फॉरेंसिक की दुनिया की थ्रिलर फ्रेंचाइज हिट की तीसरी फिल्म 'हिट - द थर्ड केस' भी आज यानी 29 मई से नेटफ्लिक्स पर मौजूद है। सिनेमाघरों के बाद अब नानी की फिल्म ओटीटी पर भी रिलीज हो गई है। हालांकि,अभी ये फिल्म सिर्फ तेलुगू और तमिल भाषा में ही उपलब्ध है।

विज्ञापन
This Weekend Release From Criminal Justice 4 To Hit 3 Retro thudarum Karate Kid Legends On Ott And Theaters
कनखजूरा - फोटो : सोशल मीडिया

कनखजूरा
30 मई से सोनी लिव पर क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज 'कनखजूरा' रिलीज होने जा रही है। चंदन अरोड़ा द्वारा निर्देशित इस सीरीज में रोशन मैथ्यू, मोहित रैना, त्रिनेत्र हलधर गुम्माराजू और सारा जेन डायस मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed