फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Thug Life: कमल हासन की 'ठग लाइफ' में इस दिन होगी नए ठग की एंट्री, निर्माताओं ने वीडियो साझा कर बढ़ाया उत्साह

Tue, 07 May 2024 05:14 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 07 May 2024 05:14 PM IST
विज्ञापन
Thug Life makers to make big announcement tomorrow 10 am welcome new thug role in kamal haasan film its simbu
फिल्म 'ठग लाइफ' - फोटो : सोशल मीडिया

इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ठग लाइफ' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म की शूटिंग तेजी से दिल्ली में चल रही है। मणिरत्नम के निर्देशन में बन रही फिल्म 'ठग लाइफ' पर लगातार नई जानकारियां सामने आ रही हैं। हाल ही में फिल्म की शूटिंग की कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिसमें अभिनेता सिम्बू फिल्म के सेट पर मौजूद नजर आए थे। वहीं ऐसा लगता है कि निर्माता फिल्म के बारे में कुछ खास घोषणा करने की योजना बना रहे हैं।

Thug Life makers to make big announcement tomorrow 10 am welcome new thug role in kamal haasan film its simbu
ठग लाइफ - फोटो : सोशल मीडिया

कमल हासन और मणिरत्नम की बहुप्रतीक्षित पैन-इंडिया एक्शन ड्रामा फिल्म 'ठग लाइफ' के निर्माता कल बुधवार, 8 मई को सुबह 10 बजे एक विशेष जानकारी का अनावरण करने के लिए तैयार हैं। कल के अपडेट के समय की घोषणा करने के लिए कुछ देर पहले ही एक विशेष झलक वीडियो जारी किया गया था।
Dilip Naik Passed Away: नहीं रहे निर्देशक दिलीप नाइक, यशराज फिल्म्स  की 'नाखुदा' से किया था डेब्यू

Thug Life makers to make big announcement tomorrow 10 am welcome new thug role in kamal haasan film its simbu
ठग लाइफ-सिम्बू - फोटो : सोशल मीडिया

निर्मताओं ने फिल्म से जुड़ा वीडियो साझा कर कैप्शन में लिखा, 'यह एक नई शुरुआत का समय है। आइए कल सुबह 10 बजे नए ठग का स्वागत करें। वीडियो में बड़ी से नदी दिखाई गई है, जिसके पीछे से एक लोगो दिखाया गया। 'सिग्मा ठग रूल' शीर्षक के लिए वीडियो को दिखाया गया है। निर्माताओं ने संकेत दिया कि यह फिल्म के कलाकारों में नायक सिम्बू के प्रवेश की घोषणा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Thug Life makers to make big announcement tomorrow 10 am welcome new thug role in kamal haasan film its simbu
ठग लाइफ - फोटो : सोशल मीडिया

'ठग लाइफ' के दिल्ली शेड्यूल से सिम्बू की तस्वीरें कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर लीक हो गई थीं। अभिनेता अपने नए अवतार में स्टाइलिश दिख रहे थे। अफवाह है कि वे 'ठग लाइफ' में एक नकारात्मक भूमिका निभा रहे हैं। कमल हासन फिलहाल नई दिल्ली में मणिरत्नम की 'ठग लाइफ' की शूटिंग कर रहे हैं। कमल हासन, सिम्बू, अभिरामी, नासर और वैयापुरी की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। कथित तौर पर 'ठग लाइफ' की टीम ने एयरोसिटी दिल्ली के संकट मोचन हनुमान मंदिर में कुछ दृश्य फिल्माए गए।

विज्ञापन
Thug Life makers to make big announcement tomorrow 10 am welcome new thug role in kamal haasan film its simbu
ठग लाइफ - फोटो : सोशल मीडिया

मणिरत्नम द्वारा निर्देशित 'ठग लाइफ' एक एक्शन ड्रामा है, जिसमें कमल हासन मुख्य भूमिका में हैं। कथित तौर पर कमल ने फिल्म में तीन भूमिकाएं निभाई हैं, जिसे उन्होंने मणिरत्नम के साथ मिलकर लिखा है। इस फिल्म के जरिए 36 साल बाद कमल हासन और मणिरत्नम दोबारा साथ काम कर रहे हैं। वहीं फिल्म के कलाकारों की बात करें तो 'ठग लाइफ' में कमल हासन, जोजू जॉर्ज और अभिरामी के अलावा तृषा, ऐश्वर्या लक्ष्मी, जयम रवि नास्सर, गौतम कार्तिक जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल, मद्रास टॉकीज और रेड जाइंट मूवीज इस हाई वोल्टेज एक्शन एंटरटेनर फिल्म के निर्माता हैं। फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता एआर रहमान ने तैयार किया है। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed