फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Collection: पहले हफ्ते में 'मुंजा' ने किया इतने करोड़ का कारोबार, जानें अन्य फिल्मों का कैसा है हाल

Fri, 14 Jun 2024 11:22 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Fri, 14 Jun 2024 11:22 AM IST
सार

आज कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' रिलीज हो रही है। इससे सिनेमाघर गुलजार हो सकते हैं। इस फिल्म को लेकर लोगों में जबर्दस्त क्रेज बना हुआ है। फिलहाल, बॉक्स ऑफिस पर कॉमेडी-हॉरर फिल्म 'मुंजा', 'बैड बॉयज राइड ऑर डाई' और 'मिस्टर एंड मिसेज माही' और  'श्रीकांत' लगी हुई है।

विज्ञापन
Thursday Box Office Collection Munjya Bad Boys Ride or Die Mr and Mrs Mahi Srikanth Film Total Earnings
मिस्टर एंड मिसेज माही, मुंजा, श्रीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

सिनेमाघरों में इन दिनों दर्शकों के मनोरंजन के लिए कई फिल्में लगी हुई हैं। थियेटर्स में इन दिनों दर्शकों का अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है। हालांकि फिल्में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर रही हैं। आज कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' रिलीज हो रही है। इससे सिनेमाघर गुलजार हो सकते हैं। इस फिल्म को लेकर लोगों में जबर्दस्त क्रेज बना हुआ है। फिलहाल, बॉक्स ऑफिस पर कॉमेडी-हॉरर फिल्म 'मुंजा', 'बैड बॉयज़ राइड और डाई' और 'मिस्टर एंड मिसेज माही' और  'श्रीकांत' लगी हुई है। एक तरफ जहां 'मुंजा' की कमाई हर रोज घटती जा रही है, वहीं अन्य फिल्मों का प्रदर्शन भी एक जैसा ही देखने को मिल रहा है। चलिए जानते हैं गुरुवार को इन फिल्मों का कैसा हाल रहा....

Thursday Box Office Collection Munjya Bad Boys Ride or Die Mr and Mrs Mahi Srikanth Film Total Earnings
मुंजा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मुंजा

बॉलीवुड अभिनेत्री शरवरी वाघ और अभय वर्मा की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'मुंजा' को काफी दर्शक मिल रहे हैं। वीकडेज पर भी दर्शक इस फिल्म का आनंद उठाने के लिए सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं। फिल्म में हंसी और डर का जबर्दस्त तड़का देखने को मिला है। हालांकि, इसके बावजूद भी फिल्म की कमाई हर रोज घटती जा रही है। सातवें दिन फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसी के साथ ही एक हफ्त में फिल्म ने 35.15 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। 

Thursday Box Office Collection Munjya Bad Boys Ride or Die Mr and Mrs Mahi Srikanth Film Total Earnings
फिल्म 'बैड बॉयज: राइड ऑर डाई' - फोटो : इंस्टाग्राम @willsmith
बैड बॉयज राइड ऑर डाई

हॉलीवुड फिल्म 'बैड बॉयज राइड ऑर डाई' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। इस फिल्म में विल स्मिथ और मार्टिन लॉरेन्स अहम भूमिका में नजर आए हैं। भारत में फिल्म की कमाई काफी धीमी गति से आगे बढ़ रही है। 'बैड बॉयज राइड ऑर डाई' ने आठवें दिन 51 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही इस फिल्म ने 7 करोड़ 76 लाख रुपये की कुल कमाई कर ली है।  

Maharaj Postponed: नेटफ्लिक्स पर आज नहीं रिलीज होगी आमिर के बेटे की पहली फिल्म, प्रेस शो के बाद रिव्यू पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
Thursday Box Office Collection Munjya Bad Boys Ride or Die Mr and Mrs Mahi Srikanth Film Total Earnings
मिस्टर एंड मिसेज माही - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मिस्टर एंड मिसेज माही 

बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' ने 31 मई को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म की कहानी दर्शकों को पसंद आ रही है। इसके बावजूद भी फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखी जा रही है। फिल्म की कमाई अब लाखों में सिमट के रह गई है।  'मिस्टर एंड मिसेज माही' ने 14वें महज सात लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही फिल्म का कुल कारोबार 33 करोड़ दो लाख रुपये हो गया है।

विज्ञापन
Thursday Box Office Collection Munjya Bad Boys Ride or Die Mr and Mrs Mahi Srikanth Film Total Earnings
फिल्म ‘श्रीकांत’ - फोटो : अमर उजाला
श्रीकांत

राजकुमार राव और अलाया एफ की फिल्म 'श्रीकांत' को रिलीज को एक महीना से ज्यादा समय हो गया है। ये फिल्म अब तक सिनेमाघरों में संघर्ष कर रही है। ये फिल्म श्रीकांत बोला की बायोपिक है। 40 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म में राजकुमार राव ने श्रीकांत की भूमिका को बखूबी निभाया है।  शुरुआत से धीमी चाल चल रही 'श्रीकांत' अब तक 50 करोड़ रुपये भी नहीं कमा पाई है। 'श्रीकांत' ने 35वें दिन 16 लाख रुपये की कमाई के साथ अब तक 47.61 करोड़ रुपये का टोटल कारोबार कर लिया है। 

Sonakshi-Zaheer Wedding: पूनम ढिल्लों को मिला सोनाक्षी-जहीर की शादी का कार्ड, पर दूल्हे को दे डाली ये चेतावनी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed