Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Thursday Box Office Collection Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Fighter Hanuman and Lal salaam Total Earnings
{"_id":"65ced57b553f4fc8010d62ce","slug":"thursday-box-office-collection-teri-baaton-mein-aisa-uljha-jiya-fighter-hanuman-and-lal-salaam-total-earnings-2024-02-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Thursday Box Office: 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की कमाई में गिरावट, फ्लॉप की कगार पर 'लाल सलाम'","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Thursday Box Office: 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की कमाई में गिरावट, फ्लॉप की कगार पर 'लाल सलाम'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Fri, 16 Feb 2024 08:54 AM IST
सार
ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की 'फाइटर' और तेजा सज्जा की 'हनुमान' जनवरी में रिलीज हुई थीं, जो अब तक दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। इन सभी फिल्मों के प्रदर्शन का हाल इनके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से पता चलता है।
विज्ञापन
1 of 5
लाल सलाम, तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया-फाइटर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
हर हफ्ते सिनेमाघरों में कोई न कोई फिल्म रिलीज होती है। इनमें से कई फिल्में दर्शकों के दिल पर राज करती हैं, तो कई के हाथ असफलता लगती है। इन दिनों भी सिनेमाघरों में कई फिल्में लगी हैं, जो दर्शकों का मनोरंजन करा रही हैं। शाहिद कपूर-कृति सेनन स्टारर 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया', रजनीकांत की 'लाल सलाम' ने शुक्रवार को दस्तक दी है। वहीं, ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की 'फाइटर' और तेजा सज्जा की 'हनुमान' जनवरी में रिलीज हुई थीं, जो अब तक दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। इन सभी फिल्मों के प्रदर्शन का हाल इनके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से पता चलता है। तो आइए जानते हैं गुरुवार को इन फिल्मों का क्या हाल रहा...
2 of 5
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया
- फोटो : अमर उजाला
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया
कृति सेनन और शाहिद कपूर की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। फैंस को इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार था। शाहिद कपूर ने इस फिल्म में एक वैज्ञानिक की भूमिका निभाई है। वहीं, कृति सेनन फिल्म में रोबोट के किरदार में दिखाई दी हैं। 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ने सातवें दिन 3.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसी के साथ ही शाहिद कपूर-कृति सेनन की फिल्म ने 44.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है
3 of 5
रजनीकांत-लाल सलाम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
लाल सलाम
रजनीकांत की फिल्म 'लाल सलाम' ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बना ली है। रजनीकांत ने इस फिल्म में कैमियो रोल किया है। ऐश्वर्या रजनीकांत के निर्देशन में बनी फिल्म 'लाल सलाम' सातवें दिन 81 लाख रुपये की कमाई की है। इस फिल्म ने अब तक 14.97 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फाइटर
- फोटो : सोशल मीडिया
फाइटर
ऋतिक रोशन और दीपिका पादिकोण स्टारर 'फाइटर' दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पहली बार बड़े पर्दे पर ऋतिक और दीपिका की जोड़ी देखने को मिली है। 22वें दिन यानी गुरुवार को 'फाइटर' ने एक करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इसी के साथ फिल्म ने अब तक 201.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
विज्ञापन
5 of 5
हनुमान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हनुमान
तेजा सज्जा की फिल्म 'हनुमान' ब्लॉकबस्टर हिट साबित हो चुकी है। हिंदी पट्टी के दर्शकों को भी ये फिल्म खूब पसंद आई है। कम बजट में बनकर तैयार हुई यह फिल्म शुरुआत से ही ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए एक माह से ज्यादा का समय हो गया है। ऐसे में अब फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 35वें दिन 31 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही फिल्म ने अब तक 197.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।