सब्सक्राइब करें

Thursday Box Office Collection: एलएसडी-दो और दो की गाड़ी पंचर, 'बड़े मियां छोटे मियां' की 'मैदान' में जंग जारी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 26 Apr 2024 09:04 AM IST
विज्ञापन
Thursday Box Office Report LSD 2 do aur do pyaar bade miyan chote miyan crew maidaan total collection earning
एलएसडी 2, दो और दो प्यार - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले हफ्ते शुक्रवार के दिन सिनेमाघरों में नई फिल्मों का मेला लगा, लेकिन वे दर्शकों का मनोरंजन करने में सफल नहीं हो पाईं। फिल्मों को रिलीज हुए आज पूरा एक हफ्ता हो चुका है, लेकिन इतने में ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ने के कगार पर हैं। हालांकि, पहले रिलीज हुई फिल्में इस हफ्ते आई फिल्मों पर भारी पड़ रही हैं। कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस को अलविदा कहने के कगार पर हैं तो वहीं कुछ में अभी भी जान बाकी है। ऐसे में आइए जानते हैं कि बीते दिन सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का प्रदर्शन कैसा रहा...

Trending Videos
Thursday Box Office Report LSD 2 do aur do pyaar bade miyan chote miyan crew maidaan total collection earning
दो और दो प्यार - फोटो : सोशल मीडिया

दो और दो प्यार
विद्या बालन, इलियाना डिक्रूज और प्रतीक गांधी जैसे सितारों से सजी फिल्म 'दो और दो प्यार' का प्रदर्शन भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं रहा। हालांकि, 'एलएसडी 2' के मुकाबले यह दर्शकों को ज्यादा आकर्षित करने में कामयाब रही। इस फिल्म ने भी रिलीज के दिन करोड़ का आंकड़ा नहीं छुआ था और न ही अब तक छु पाई है। पहले दिन फिल्म का खाता 55 लाख रुपये पर खुला था। वहीं, बीते दिन गुरुवार को यानी सातवें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट आई। 'दो और दो प्यार' ने 23 लाख रुपये बटोरे और इसका कुल कलेक्शन 3.43 करोड़ रुपये हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Thursday Box Office Report LSD 2 do aur do pyaar bade miyan chote miyan crew maidaan total collection earning
एलएसडी 2 - फोटो : सोशल मीडिया

एलएसडी 2
दिबाकर बैनर्जी के निर्देशन में बनी 'एलएसडी 2' की शुरुआत ही खस्ता तरीके से हुई थी। पहले दिन ही फिल्म की कमाई लाखों में सिमट गई थी। फिल्म को रिलीज हुए चार दिन हो चुके हैं, लेकिन एक भी दिन इसकी कमाई ने करोड़ का आंकड़ा छूने की बात तो दूर उसके निकट तक नहीं पहुंच पाई। फिल्म ने पहले दिन 15 लाख रुपये कमाए थे और गुजरते दिनों के साथ इसमें भी गिरावट आई। हालांकि, बीते दिन गुरुवार को फिल्म की कमाई में मामूली उछाल आया। फिल्म ने सातवें दिन सात लाख रुपये की कमाई की। अब फिल्म का कुल कलेक्शन 94 लाख रुपये हो चुका है।

Thursday Box Office Report LSD 2 do aur do pyaar bade miyan chote miyan crew maidaan total collection earning
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बड़े मियां छोटे मियां
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की 'बड़े मियां छोटे मियां' दर्शकों को पसंद आई, लेकिन गुजरते दिनों के साथ इसकी कमाई में भी गिरावट देखी जा रही है। अब बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की रफ्तार धीमी हो चुकी है। रविवार की छुट्टी पर फिल्म ने फायदा उठाया था, जिसके बाद फिल्म की कमाई में भारी गिरावट आई है। इसके बाद तीन दिन लगातार फिल्म ने 85 लाख रुपये की कमाई की। वहीं बीते दिन गुरुवार को 15वें फिल्म ने गिरावट के साथ 80 लाख रुपये की कमाई की। वहीं, अब फिल्म का कुल कलेक्शन 58.50 करोड़ रुपये हो चुका है।

विज्ञापन
Thursday Box Office Report LSD 2 do aur do pyaar bade miyan chote miyan crew maidaan total collection earning
मैदान - फोटो : सोशल मीडिया

मैदान
अक्षय-टाइगर की 'बड़े मियां छोटे मियां' से ही अजय देवगन की 'मैदान' की भिड़ंत हुई थी, जिसके चलते फिल्म को कम कमाई में ही संतोष करना पड़ा। 'बड़े मियां छोटे मियां' के मुकाबले 'मैदान' का प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर फीका रहा। हालांकि, फिल्म की कहानी और सितारों की अदाकारों को दर्शकों और समीक्षकों ने सराहा। वहीं कलेक्शन की बात करें तो 'मैदान' को भी वीकएंड का फायदा मिला था, जिसके बाद लगातार फिल्म की कमाई में स्थिरता देखी गई। फिल्म ने रविवार को 3.15 करोड़ रुपये कमाए थे, जिसके बाद बुधवार तक फिल्म ने 75 लाख रुपये की कमाई की। वहीं आज भी फिल्म की कमाई स्थिर रही। फिल्म ने बीते दिन गुरुवार यानी 15वें दिन 80 लाख रुपये बटोरे। वहीं, अब फिल्म का कुल कलेक्शन 38.55 करोड़ रुपये हो चुका है।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed