फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TMKOC: जेनिफर मिस्त्री ने असित मोदी के खिलाफ धरने पर बैठने की दी धमकी, आरोपपत्र दाखिल नहीं होने पर लिया फैसला

Sun, 31 Mar 2024 10:43 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 31 Mar 2024 10:43 AM IST
विज्ञापन
TMKOC fame Jennifer Mistry Bansiwal threatened to sit on strike against Asit Modi if chargesheet is not filed
जेनिफर मिस्त्री-असित मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

तारक मेहता छोड़ने के बाद से ही जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल और शो के निर्माता असित मोदी के बीच कानूनी लड़ाई जारी थी, जिसके बाद अभिनेत्री के हक में फैसला आया। अब जेनिफर मिस्त्री ने असित कुमार मोदी के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला जीतने के कुछ दिनों बाद बीते शनिवार को मुंबई के पवई पुलिस स्टेशन का दौरा किया। अब जेनिफर ने असित मोदी पर एक और आरोप लगा दिया है। दरअसल, जेनिफर ने एक वीडियो बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उनपर पिछले साल असित मोदी के खिलाफ दायर की गई एफआईआर को बदलने पर जोर दिया गया था।

TMKOC fame Jennifer Mistry Bansiwal threatened to sit on strike against Asit Modi if chargesheet is not filed
जेनिफर मिस्त्री - फोटो : सोशल मीडिया

शो में मिसेज रोशन की भूमिका निभाने वाली जेनिफर ने हाल ही में निर्माता असित कुमार मोदी के खिलाफ दायर यौन उत्पीड़न का मामला जीता है। हालांकि, उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया और दावा किया कि निर्माताओं ने उनके केस जीतने से मना कर दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने पुलिस को लगभग एक साल पहले असित मोदी के खिलाफ दर्ज की गई शिकायत के आधार पर आरोप पत्र दायर करने का अल्टीमेटम दिया है। जेनिफर ने कानूनी लड़ाई में उनकी जीत को खारिज करने के लिए सिटकॉम के निर्माताओं की आलोचना की है।
Box Office Report: 'गॉडजिला x कॉन्ग' का तूफान बरकरार, 'क्रू' ने दूसरे दिन भी की छप्परफाड़ कमाई

TMKOC fame Jennifer Mistry Bansiwal threatened to sit on strike against Asit Modi if chargesheet is not filed
जेनिफर मिस्त्री - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो में उन्होंने कहा कि उनके संज्ञान में आया है कि नीला फिल्म्स की प्रोडक्शन टीम का मानना है कि जेनिफर ने मोदी के खिलाफ कोई केस नहीं जीता है। वे बोल रहे मैं कोई फालतू से महिला समूह के पास गई थीं और वहां पर ऐसा बोल दिया गया तो मेरा ये कहना है कि महिला समूह के पास आपके निर्माता इतने महत्वपूर्ण, इतने बड़े निर्माता, दो बार सुनने के लिए चले गए सब काम छोड़ कर? कमाल हैं।
Mr. India 2: 'मिस्टर इंडिया 2' पर बोनी कपूर की पक्की मुहर! फिल्म पर साझा किया अब तक का सबसे बड़ा अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन
TMKOC fame Jennifer Mistry Bansiwal threatened to sit on strike against Asit Modi if chargesheet is not filed
असित कुमार मोदी-जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल - फोटो : सोशल मीडिया

जेनिफर ने आगे बताया कि वह हाल ही में पवई पुलिस स्टेशन में सीनियर इंस्पेक्टर जीतेंद्र और हीरानंदानी पुलिस स्टेशन में एक एसीपी से मिलीं और उन्हें अल्टीमेटम दिया। उन्होंने कहा कि मैंने उनको अल्टीमेटम दिया है कि अगर आपने जल्दी नहीं किया यह चार्जशीट का काम है तो मुझे भी नहीं पता मैं क्या करूंगी। हो सकता है यहां पर जब द्रौपदी मुर्मू जी आ रही हैं, मैं धरना लेकर बैठ जाऊं।'
Randeep Hooda: रणदीप डुड्डा का 'ओपेनहाइमर' पर कटाक्ष, ऑस्कर विजेता फिल्म को दिया प्रोपेगेंडा करार

विज्ञापन
TMKOC fame Jennifer Mistry Bansiwal threatened to sit on strike against Asit Modi if chargesheet is not filed
असित कुमार मोदी-जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल - फोटो : सोशल मीडिया

जेनिफर मिस्त्री तारक मेहता का उल्टा चश्मा में मिसेज रोशन सोढ़ी का किरदार निभाती थीं। हालांकि, उन्होंने 2023 में शो छोड़ दिया। उन्होंने बाद में कथित यौन उत्पीड़न के लिए असित कुमार मोदी, शो के प्रोजेक्ट हेड सोहेल रमानी और कार्यकारी निर्माता जतिन बजाज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। तीनों पर भारतीय दंड संहिता आईपीसी की धारा 354 और 509 (किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल) के तहत मामला दर्ज किया गया था।
Crew: आलिया भट्ट ने किया 'क्रू' का रिव्यू, ननद की फिल्म देखने के बाद तारीफ में लिखी ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed