फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TMKOC: वित्तीय नुकसान का हवाला देते हुए असित मोदी ने जेनिफर को मुआवजा देने से किया मना, अभिनेत्री ने किया दावा

Thu, 28 Mar 2024 09:36 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Thu, 28 Mar 2024 09:36 AM IST
सार

अभिनेत्री ने कहा, 'मैं सुनवाई के दौरान असित मोदी से दो बार मिली। उन्होंने शुरुआत में मुझे नजरअंदाज कर दिया। वह समिति के सदस्यों को प्रभावित करने में बिजी रहे।'

विज्ञापन
TMKOC Producer Asit Modi Refuses to Compensate Jennifer Mistry Bansiwal citing Financial Loss Actress Claims
जेनिफर मिस्त्री-असित मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में मिसेज रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वालीं टेलीविजन अभिनेत्री जेनिफर मिस्त्री पिछले काफी समय से सुर्खियों में हैं। अभिनेत्री ने शो के निर्माता असित कुमार मोदी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। कोर्ट ने इस मामले में निर्माता को एक्ट्रेस को बकाया रकम के साथ पांच लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया था। अभिनेत्री ने बताया असित मोदी ने वित्तीय घाटे हवाला देते हुए उन्हें मुआवजा देने से इनकार कर दिया था।

TMKOC Producer Asit Modi Refuses to Compensate Jennifer Mistry Bansiwal citing Financial Loss Actress Claims
जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल-असित मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

एक बातचीत के दौरान जेनिफर मिस्त्री ने असित कुमार मोदी के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला जीतने के बारे में बात की। उन्होंने अदालत की एक सुनवाई के दौरान निर्माता से अपनी मुलाकात को याद किया। उन्होंने कहा कि असित ने उन्हें मुआवजा देने से इनकार कर दिया और पूछा कि क्या वह शैलेश लोढ़ा से प्रभावित थीं।  

Crew: 'क्रू' के निर्देशक ने बांधे तब्बू, करीना और कृति की तारीफों के पुल, अभिनेत्रियों के लिए कही यह बड़ी बात

TMKOC Producer Asit Modi Refuses to Compensate Jennifer Mistry Bansiwal citing Financial Loss Actress Claims
जेनिफर मिस्त्री - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री ने कहा, 'मैं सुनवाई के दौरान असित मोदी से दो बार मिली। उन्होंने शुरुआत में मुझे नजरअंदाज कर दिया। वह समिति के सदस्यों को प्रभावित करने में बिजी रहे। उन्होंने तारक मेहता की टीम को अपना परिवार होने का दावा किया और मेरी परवाह करने का दावा किया। हालांकि, दूसरी सुनवाई के दौरान उन्होंने वित्तीय घाटे का हवाला देते हुए कहा कि वह मुझे मुआवजा नहीं देंगे। उन्होंने यहां तक सवाल किया कि क्या मैं शैलेश लोढ़ा और मालव राजदा से प्रभावित हो रही हूं। उन पर उकसाने का आरोप लगाया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
TMKOC Producer Asit Modi Refuses to Compensate Jennifer Mistry Bansiwal citing Financial Loss Actress Claims
असित कुमार मोदी-जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल - फोटो : सोशल मीडिया

जेनिफर मिस्त्री ने कहा, 'फिर उन्हें ये संदेह हो गया कि मैं हमारी बातचीत रिकॉर्ड कर रही हूं। तो उन्होंने मेरे फोन की जांच करने की मांग की। मगर पति ने उन्हें जवाब देते हुए कहा कि इससे आपका कोई लेना-देना नहीं है।'

विज्ञापन
TMKOC Producer Asit Modi Refuses to Compensate Jennifer Mistry Bansiwal citing Financial Loss Actress Claims
जेनिफर मिस्त्री - फोटो : सोशल मीडिया

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेनिफर मिस्त्री मिसेज रोशन सोढ़ी का किरदार निभाती थीं।  उन्होंने 2023 में शो छोड़ दिया था। साथ ही यौन उत्पीड़न के लिए असित कुमार मोदी, शो के प्रोजेक्ट हेड सोहेल रमानी और कार्यकारी निर्माता जतिन बजाज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जेनिफर ने हाल ही में यौन उत्पीड़न मामले में जीत की पुष्टि करते हुए कहा था कि अदालत का फैसला 15 फरवरी, 2024 को आया था। 

Kareena Kapoor: 'एनिमल' में रणबीर के प्रदर्शन की करीना ने की जमकर तारीफ, बताया- ऋषि और नीतू कपूर का कॉम्बिनेशन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed