फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Films: नानी से पहले इन कलाकारों की फिल्में भी एक से ज्यादा बार हुई थी रिलीज, थिएटर में मचा था हल्ला

Mon, 22 Apr 2024 04:02 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Mon, 22 Apr 2024 04:02 PM IST
सार

अमिताभ बच्चन के 80वें जन्मदिन के मौके पर एक फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया गया था। यह आयोजन 17 शहरों में किया गया था, जिसमें बिग बी की कई हिट फिल्मों को फिर से दिखाया गया था। 

विज्ञापन
Top Actors Movies Re-Released Jersey Amitabh Bachchan Don Sunny Deol Gadar
बॉलीवुड अभिनेता - फोटो : अमर उजाला

हाल ही में, सुपरस्टार नानी की हिट फिल्म 'जर्सी' एक बार फिर से सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म को रिलीज हुए पांच साल बीत चुके हैं। इसी खास दिन के मौके पर फिल्म निर्माताओं ने इसे दोबारा रिलीज करने की योजना बनाई थी। नानी खुद अपनी पत्नी और बेटे के साथ हैदराबाद स्थित एक थिएटर में 'जर्सी' की स्क्रीनिंग पर गए थे। हालांकि, यह कोई पहला मौका नहीं है, जब किसी सुपरस्टार की फिल्म को दूसरी बार रिलीज किया गया है। इससे पहले भी कई बड़े सितारों की फिल्में सिनेमाघरों में अपनी दूसरी पारी खेल चुकी है। अमिताभ बच्चन, सनी देओल, शाहरुख खान और ऋतिक रोशन उन बड़े कलाकारों में शामिल हैं, जिनकी फिल्म एक से ज्यादा बार रिलीज हो चुकी है।

Top Actors Movies Re-Released Jersey Amitabh Bachchan Don Sunny Deol Gadar
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन के 80वें जन्मदिन के मौके पर एक फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया गया था। यह आयोजन 17 शहरों में किया गया था, जिसमें बिग बी की कई हिट फिल्मों को फिर से दिखाया गया था। इन फिल्मों में काला पत्थर, कालिया, कभी कभी, नमक हलाल, अभिमान, डॉन और दीवार शामिल थी।

Top Actors Movies Re-Released Jersey Amitabh Bachchan Don Sunny Deol Gadar
सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

सनी देओल

सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा दी थी। फिल्म जब तक सिनेमाघरों में चलती रही, कोई-न-कोई रिकॉर्ड तोड़ती रही। सनी देओल भी उन कलाकारों में शामिल हैं, जिनकी फिल्म एक से ज्यादा बार रिलीज हो चुकी है। दरअसल, 'गदर 2' की रिलीज से पहले इस फिल्म के पहले भाग को रिलीज किया गया था। यह फिल्म सनी के करियर की सबसे यादगार फिल्म है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Top Actors Movies Re-Released Jersey Amitabh Bachchan Don Sunny Deol Gadar
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान

शाहरुख खान की फिल्मों की सूची बनाने को कही जाए तो लोग 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का नाम लिखना कतई नहीं भूलेंगे। सनी देओल की 'गदर' की तरह ही 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' किंग खान के अभिनय करियर की सबसे खास फिल्मों में से एक है। इस साल यशराज फिल्म्स की ओर से 19 जनवरी से 22 जनवरी तक एक फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया गया था। इसमें 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' और 'चक दे इंडिया' जैसी फिल्मों को फिर से रिलीज किया गया था।

विज्ञापन
Top Actors Movies Re-Released Jersey Amitabh Bachchan Don Sunny Deol Gadar
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन भी उन सुपरस्टार्स की फेहरिस्त में शामिल हैं, जिनकी फिल्म एक से ज्यादा बार रिलीज हुई है। 'कोई मिल गया' ऋतिक के करियर की अहम फिल्मों में से एक है। इस फिल्म को 20 साल पूरे होने के मौके पर फिर से रिलीज किया गया था। यह फिल्म पहली बार 8 अगस्त, 2003 को रिलीज हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed