कार्तिक आर्यन इन दिनों 'भूल भुलैया 3' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में फीमेल लीड किरदार के लिए कई अभिनेत्रियों का नाम चर्चा में है। लेकिन, अब अभिनेत्री का चयन हो गया है। आज कार्तिक आर्यन ने तस्वीर साझा की है। लेकिन, कार्तिक ने लीड एक्ट्रेस की तस्वीर काफी रहस्यमयी अंदाज में साझा की है। उन्होंने अभिनेत्री का चेहरा छिपाकर तस्वीर शेयर करते हुए फैंस से सवाल पूछा है। एक्टर की इस पहेली में दर्शक उलझ गए हैं। हालांकि, कुछ दर्शकों ने इसे तृप्ति डिमरी की तस्वीर बताया है, जिसके बाद कहा जा रहा है कि तृप्ति फिल्म में मुख्य भूमिका निभाती दिखेंगी।
Bhool Bhulaiyaa 3: 'भूल भुलैया 3' में नजर आएगी ये मिस्ट्री गर्ल? कार्तिक ने अभिनेत्री का चेहरा छिपा पूछा सवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्तिक आर्यन इन दिनों 'भूल भुलैया 3' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में फीमेल लीड किरदार के लिए कई अभिनेत्रियों का नाम चर्चा में है। लेकिन, अब अभिनेत्री का चयन हो गया है। आज कार्तिक आर्यन ने तस्वीर साझा की है। लेकिन, कार्तिक ने लीड एक्ट्रेस की तस्वीर काफी रहस्यमयी अंदाज में साझा की है। उन्होंने अभिनेत्री का चेहरा छिपाकर तस्वीर शेयर करते हुए फैंस से सवाल पूछा है। एक्टर की इस पहेली में दर्शक उलझ गए हैं। हालांकि, कुछ दर्शकों ने इसे तृप्ति डिमरी की तस्वीर बताया है, जिसके बाद कहा जा रहा है कि तृप्ति फिल्म में मुख्य भूमिका निभाती दिखेंगी।
'भूल भुलैया 3' वर्ष 2007 में आई अक्षय कुमार की 'भूल भुलैया' की तीसरी कड़ी है। इसका दूसरा पार्ट यानी 'भूल भुलैया 2' वर्ष 2022 में आई। इसमें अक्षय कुमार की जगह कार्तिक आर्यन लीड रोल में नजर आए और फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। अब दर्शकों के बीच 'भूल भुलैया 3' पहुंचने वाली है। दूसरे पार्ट में विद्या बालन भी नजर नहीं आई थीं। लेकिन, 'भूल भुलैया 3' में उनकी एंट्री हो चुकी है।
इस फिल्म में फीमेल लीड के तौर पर कियारा आडवाणी सिहत कई एक्ट्रेस के नाम चर्चा में चल रहे हैं। आज कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर साझा की है। इसमें एक राउंड टेबल पर ताला चाबी रखे हैं। मोमबत्ती और लालटेन जल रही है। 'भूल भुलैया 3' का कार्ड रखा है और साथ ही एक तस्वीर है, जिसमें हीरोइन का आधा चेहरा नजर आ रहा है। इसके साथ कार्तिक ने लिखा है, 'इस भूल भुलैया को हल कीजिए'।
अभिनेता के इस पोस्ट पर यूजर्स ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी है। अधिकांश यूजर्स कह रहे हैं कि ये तृप्ति डिमरी हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा, 'भाई यार तृप्ति को क्यों ले लिया?' दूसरे यूजर ने लिखा, 'इस बार मंजुलिका को तृप्ति डिमरी मिलेगी'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'हमें पता चल गया, ये तृप्ति हैं'। हालांकि, कार्तिक ने एक और पोस्ट साझा कर कहा, 'काफी गलत जवाब आ रहे हैं, फिर से अनुमान लगाइए'।
View this post on Instagram
ये फिल्म इस साल दिवाली पर दस्तक देगी। अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित 'भूल भुलैया 3' में तृप्ति के होने की खबर से कुछ दर्शकों की खुशी का ठिकाना नहीं है। बता दें कि बीते वर्ष तृप्ति डिमरी रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'एनिमल' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने काफी बोल्ड सीन दिए। उन्हें 'नेशनल क्रश' कहा जाता है। इस फिल्म के बाद तृप्ति की लोकप्रियता में काफी ज्यादा इजाफा हुआ है।